विश्व शतरंज चैंपियनशिप : गुकेश और लिरेन के बीच 13वीं बाजी ड्रा रही

सिंगापुर. भारतीय चैलेंजर डी गुकेश और गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच बुधवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप की 13वीं बाजी ड्रा रही जिससे दोनों बराबर अंक पर रहे. इस ड्रा मैच के बाद सफेद मोहरों से खेल रहे गुकेश और लिरेन के 6.5-6.5 अंक हो गए. चैंपियनशिप जीतने के लिए दोनों को एक अंक की जरूरत है.

दोनों खिलाड़ियों ने 69 चाल के बाद ड्रॉ के लिए सहमति दी. 32 वर्षीय लिरेन ने पहली बाजी जीती थी जबकि 18 वर्षीय गुकेश ने तीसरी बाजी अपने नाम कर बराबरी हासिल की थी. इसके बाद दोनों ग्रैंडमास्टर्स ने लगातार सात ड्रॉ खेले. फिर गुकेश ने 11वें मुकाबले में जीत से 6-5 की बढ.त ले ली थी लेकिन लिरेन ने 12वें मैच में भारतीय खिलाड़ी को हराकर बराबरी हासिल कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *