मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भेंट, बानीगिरोला में श्री राम कथा में शामिल होने की सहमति!

FRONT MEDIA 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भेंट, बानीगिरोला में श्री राम कथा में शामिल होने की सहमति

समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वीकार किया श्री राम कथा में शामिल होने का आमंत्रण

सरायपाली – गत दिवस नया रायपुर स्थित निवास में माननीय महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी से सप्रेम भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह आत्मीय एवं गरिमामयी मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक रही, जिसने हृदय को गहन संतोष और नई ऊर्जा से भर दिया।

भेंट के दौरान मंत्री जी के सरल, स्नेहिल एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व ने सभी उपस्थितजनों पर गहरी छाप छोड़ी। उनके विचारों एवं कार्यशैली से सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर बानीगिरोला (सरायपाली) में आयोजित होने वाली श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार में माननीय मंत्री जी को सादर आमंत्रित किया गया। मंत्री जी ने आमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की, जिसके लिए उनके प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर जी, नगर पालिका सभापति (विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग) युवराज गोस्वामी जी, मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा जी तथा जगत शर्मा जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *