FRONT MEDIA
“ग्राम लिमगांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत”

सरायपाली। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि, जनप्रिय व सक्रिय जनसेवक भाई लालकुमार पटेल जी के सतत प्रयासों और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशील सोच का एक और प्रेरणादायी उदाहरण ग्राम लिमगांव में देखने को मिला।
ग्राम लिमगांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पेयजल व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पीने के पानी, स्नान एवं दैनिक आवश्यकताओं के लिए गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति अत्यंत चिंताजनक बन चुकी थी।
इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए भाई लालकुमार पटेल जी ने तत्परता से पहल कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया और 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर शीघ्र स्थापित कराया। परिणामस्वरूप ग्राम की पेयजल व्यवस्था पुनः सुचारु हो गई और ग्रामीणों को बड़ी राहत प्राप्त हुई।
नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के साथ ही पूरे गांव में संतोष, राहत और खुशी का वातावरण व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने इसे जनहित में किए गए त्वरित और प्रभावी हस्तक्षेप का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसी सक्रियता ही जनप्रतिनिधियों पर विश्वास को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भाई लालकुमार पटेल जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके जनसेवा भाव, सक्रियता और जनकल्याण के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की।
हरि भोई (सरपंच), चितरंजन चौधरी, कार्तिक राम चौधरी, राजेश चौधरी, भीष्म देव चौधरी, घनश्याम चौहान, लोचन चौधरी, दशरथ चौधरी, हेमलाल चौधरी एवं भोज कुमार चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
“जनसेवा तभी सार्थक होती है जब समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर जनता के जीवन में वास्तविक राहत, विश्वास और संतोष का संचार किया जाए—ग्राम लिमगांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना इसी जनकल्याणकारी सोच का जीवंत प्रमाण है।”
