शुक्रवार 29 नवम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

पंचांग 29 नवम्बर 2024:-
रा.मि. 08 संवत् 2081 मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी भृगुवासरे प्रातः 8/7, स्वाती नक्षत्रे दिन 10/35, शोभन योगे शाम 5/36, वणिज करणे सू.उ. 6/43 सू.अ. 5/17, चन्द्रचार तुला रातअंत 6/15 से वृश्चिक, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

शुक्र ता. 29 भद्रा 7 बजकर 49 मिनिट प्रातः से 8 बजकर 42 मिनिट रात तक, शिव चतुर्दशी व्रत

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- शुक्रवार 29 नवम्बर 2024

वर्ष के प्रारंभ में शासन संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी. व्यर्थ के भागदौड़ से शारीरिक कष्ट होगा. शिक्षा में अरूचि व्यवधान आयेगा. वर्ष के मध्य में सामाजिक स्थिति में सुधार होगा. आय में वृद्धि होगी. राजनैतिक लाभ का योग है. वर्ष के अन्त में निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी. कर्मचारियों के सहयोग से आंशिक लाभ होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंको स्थान परिवर्तन का योग है. मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा. वृषभ और तुला राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक चिन्ता रहेगी. शिक्षा में व्यवधान आयेगा. कर्क राशि के व्यक्तियोंको रचनात्मक कार्योमें सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यो मेंव्यय होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में अरूचि रहेगी. व्यवधान पैदा होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियोंको सामाजिक कार्यो में योगदान देना पड़ेगा.

 

आज का भविष्य – शुक्रवार 29 नवम्बर 2024

आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चंचल और मिलनसार होगा. क्रोधी  निडर और निर्णय के मामले में निपुण होगा. प्रत्येक कार्य अपने तरीके से पूर्ण करने वाला निष्ठा एवं लगन से कार्य करेगा. माता पिता का आदर करने वाला होगा. देश विदेश की यात्रा करेगा.

 

मेष– जसिंह जायजाद संबंधी कामकाज बनेगा. व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा. मन की बात मित्रों से कह दें, इससे तनाव कम होगा.

वृषभ–    श्रम प्रयास से अभीष्ट कार्यो की पूर्ति होगी. शुभ संदेश मिलेगा. लाभदायक महत्वपूर्ण कार्य बनेगा. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. साहस रहेगा.

मिथुन–   मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे. आकस्मिक धन लाभ होगा. कार्यो की अधिकता रहेगी. विशिष्टजनों से संपर्क लाभदायक रहेगा.

कर्क- इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव. आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा. पारिवारिक यात्रा सुखद एवं  आनन्ददायक रहेगी.

सिंह- आलस्य उदासीनता और कामकाज के प्रति अरूचि रहेगी. दैनिक कार्य में बाधा उत्पन्न होगी. प्रियजनों से विवाद हो सकता है, वैवाहिक चर्चा होगी.

कन्या-    मदद मिलने से कामकाज की राह आसान होगी. व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी. मांगलिक कार्यो में खर्च होगा. प्रवास आदि का योग है.

तुला–    व्यापारिक कार्यो में लगन, उत्साह बना रहेगा. प्रयास सफल होगा. मन में प्रसन्नता रहेगी. मनोनुकूल कार्य बनेगा. परिश्रम सार्थक होगा.

वृश्चिक–  मानसिक अस्थिता रहेगी. लेखन अध्ययन कार्य में बाधा उत्पन्न होगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा.

धनु– भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. संपत्ति विवाद में सफलतापूर्वक कार्य बनेगा. राजकीय कार्यो में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी.

मकर–    रूके कार्य बनने का योग है. आत्म विश्वास और मनोबल बना रहेगा. बना  काम बिगड़ सकता है. आर्थिक योजनाओं की रूपरेखा बनेगी.

कुम्भ–    पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा. सुख सम्मान एवं यश कीर्ति की प्राप्ति होगी. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं.

मीन–    मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी. मनोरंजन, भ्रमण, आमोद प्रमोद, के अवसर आयेंगे. लाभदायक अवसरोंकी प्राप्ति होगी. धार्मिक कार्यो में खर्च होगा.

व्यापार-भविष्य:

आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, धानु, नीलम, मोती, पुखराज, उड़द, घी, अलसी, तिल, गुड़, खांड़, कपास के भाव में वृद्धि होगी. वायदा विचार आज 11 बजकर 1 मिनिट से 18 मिनिट से 25 मिनिट के रूख पर व्यापार लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 5736 है.

—-0—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *