FRONT MEDIA
सरायपाली :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा मंडल केदुवां ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त भारत का दिया संदेश

“योग से स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मबल का संकल्प, डुडुमचुवां में आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल केदुवां द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडुमचुवां के प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया। योग शिक्षक केशव सेठ जी राष्ट्रीय कबड्डी एम्पायर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। आज विश्वभर में योग भारतीय संस्कृति और जीवन-दर्शन की पहचान बन चुका है तथा करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशन पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दण्डधर साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, मंडल महामंत्री द्वय श्री सुरोतीलाल लकड़ा एवं श्री प्रमोद पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम डडसेना, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री लीलाम्बर दिवान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, प्राधिकृत अध्यक्ष द्वय उत्तर निषाद, बनित सिदार, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री नेपालराम साहू, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती पदमा पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री जयप्रकाश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि हेतराम पटेल, बंशीधर साहू, रवि चौहान, गौरीशंकर पटेल, गोपाल शर्मा, फुलसाय निषाद,चिंतामणि पटेल, पिलाबाबू साव, परमानंद चौहान, सुखसागर पटेल सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने नियमित योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस प्रेरणादायी आयोजन ने यह संदेश दिया कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
