FRONT MEDIA
सरायपाली-: महिला मोर्चा के विशेष अभियान के तहत अमरकोट में स्वास्थ्य संवाद, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तरीय रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता एवं सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के सदुपयोग के प्रति जनभागीदारी को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास रहा। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ हम सभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जागरूकता की रोशनी पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशन पटेल, पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के प्रदेश सदस्य श्री कामता प्रसाद पटेल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्राधिकृत अध्यक्ष श्री संजय कुमार डडसेना, भाजपा मंडल महामंत्री श्री सुरोतीलाल लकड़ा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती छबिला डडसेना, महिला मोर्चा महामंत्री एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पदमा पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला साहू सहित महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।
नारी शक्ति के सम्मान, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए समर्पित ऐसे जनजागरण अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
