मंगलवार 7 अक्टूबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. आर्थिक दबाब बना रहेगा. व्यय की अधिकता रहेगी. विरोधी परास्त होंगे. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.

वृषभ:- भाग्य सहायक रहेगा. नई कार्य योजना सफल होगी. राजनैतिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. व्यवसाय में विस्तार व यथेष्ट धन लाभ होगा.

मिथुन:- कार्यक्षेत्र में बुदि्ध कौशल का लाभ मिलेगा. सरकारी क्षेत्र में आंशिक सफलता मिलेगी. व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा. संतान का ध्यान रखें.

कर्क:- राजकाज में सफलता मिलेगी. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. विरोधी पक्ष से सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ होगा. धार्मिक कार्य में व्यय होगा.

सिंह:- मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. भाग्य प्रबल रहेगा. योजना सफल होगी. व्यवसाय में लाभ होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कन्या:- क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें. अध्ययन कार्य बाधित रहेगा. नौकरी में मन लगेगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा. संतान से सुख मिलेगा.

तुला:- आरोग्य सुख अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में जबाबदेहि बढ़ सकती है. नौकरी प्राप्ति का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में आकस्मिक लाभ होगा.

वृश्चिक:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. बनते कार्य में विलंब होगा. नौकरी में वाद विवाद से बचें. व्यवसाय में लाभ कम होगा. घर में शांति बनाए रखें.

धनु:- मन में आशा का संचार होगा. चली आ रही समस्या से मु​​क्ति मिलेगी. कार्य क्षेत्र में दौड़ भाग बनी रहेगी. व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा.

मकर:- आत्मबल बनाए रखें. नौकरी में अधिकारी वर्ग अनुकूल रहेगा. नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता है. व्यवसाय की ​स्थिति से असंतुष्ट रहेंगे.

कुंभ:- मानसिक तनाव से बचें. नौकरी में सम्मान बना रहेगा. हवाई यात्रा हो सकती है. विरोधी याांत रहेंगे. व्यावसायिक ​​स्थिति में सुधार आएगा.

मीन:- निराशा में आशा का संचार होगा. सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य बनेगा. नौकरी में मान सम्मान बना रहेगा. वाणिज्य व्यवसाय में लाभ होगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 16 आ​श्विन मास शक 1947, आश्विन मास 23 प्रविष्टे, 15 रविउस्सानी हिज़री 1447, कार्तिक कृष्ण पक्ष ​द्वितीया 26.22 तक उपरांत तृतीया, अ​श्विनी नक्षत्र 22.44 तक उपरांत भरणी नक्षत्र, हर्षण योग 25.32 तक उपरांत वज्र योग, तैतिल करण 16.08 तक उपरांत गर करण, चन्द्रमा मेष राशि में दिन रात.

शुभांक 8, 3

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष आप प्रसन्न एवं उत्साहित रहेंगे. लोकप्रियता में वृदि्ध होगी. योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी. आ​​र्थिक ​​स्थिति उत्तम रहेगी. भौतिक सुख साधनों पर व्यय होगा. विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे. विवाह या संतान सुख की दृ​​ष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. संचार, फैशन ड़िजाईनिंग, आयात निर्यात, विदेशी मुद्रा विभाग, केमिस्ट, खाद्य निरीक्षक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे. सौन्दर्य प्रसाधन, ​शिक्षा सामग्री, किराना, आधुनिक वस्त्र आदि से संबं​धित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

शरद्ऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- दिन में 12.00 से 13.30 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *