-: आपका राशिफल :-
मेष:- भाग्य सहायक रहेगा. कार्यविशेष में सफलता मिलेगी. नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में आचनक उत्तम लाभ हो सकता है.
वृषभ:- सामाजिक मान सम्मान बना रहेगा. नई योजना में व्यस्त रहेंगे. अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार में आनन्द रहेगा.
मिथुन:- करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे. राजकाज में सफलता मिलेगी. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.
कर्क:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य बनेगा. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. धर्म में श्रद्धा रहेगी.
सिंह:- मानसिक उत्तेजना पर िनयंत्रण रखें. नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें. शुभचिंतकों से निराशा होगी. व्यवसाय में जोखिम जमानत से दूर रहें.
कन्या:- पूर्व में किए श्रम का लाभ मिलेगा. साक्षात्कार में चयन हो सकता है. व्यावसायिक स्थिति से संतुष्ट रहेंगे. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें.
तुला:- उत्साह बना रहेगा. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. विरोधी परास्त होंगे. कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.
वृश्चिक:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से निराशा होगी. संतान पक्ष से चिंता होगी. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.
धनु:- दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी. पूर्व निवेशित धन अटक सकता है. नौकरी में मन नहीं लगेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. स्वास्थ्य शिथिल रहेगा.
मकर:- मानसिक रुप से अशांत रहेंगे. धैर्य कार्य सिद्धि में सहायक रहेगा. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा. सेहत नरम रहेगी.
कुंभ:- बल एवं साहस में वृदि्ध होगी. अटका कार्य बनेगा. शुभ सूचना मिल सकती है. अर्थिक दबाब में कमी आएगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.
मीन:- सरकारी क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. नौकरी में स्थिति में सुधार आएगा. अचानक अर्थ प्राप्ति हो सकती है. व्यावसायिक लाभ से संतुष्ट रहेंगे.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 15 आश्विन मास शक 1947, आश्विन मास 22 प्रविष्टे, 14 रविउस्सानी हिज़री 1447, आश्विन पूर्णिमा 09.17 तक उपरांत कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 29.53 तक उपरांत द्वितीया, रेवती नक्षत्र 25.27 तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र, ध्रुव योग 09.30 तक उपरांत व्याघात योग 29.34 तक तदोपरांत हर्षण योग, बव करण 09.17 तक उपरांत बालव करण, चन्द्रमा मेष राशि में 25.27 बजे.
शुभांक – 7
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष प्रारंभ में बनते कार्यों में अवरोध आएंगे. आर्थिक क्षेत्र में परेशानियां बढ़ेंगी. सामाजिक मान प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. वर्ष मध्योपरांत समय आपके अनुकूल रहेगा. अटके कार्य पूर्ण होंगे. कोर्ट कचहरी में अटके मामले सुलझेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. परिवार में सुख शांति बढ़ेगी. इंजीनियरिंग, पर्यटन, डेयरी फार्म, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष की अंतिम तिमाही लाभदायक रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
महर्षि बाल्मीक जयंती, औली पूर्ण, पंचक समाप्त 25.27 बजे, कार्तिक स्नान प्रारंभ, शरद्ऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- दिन में 15.00 से 16.30 तक
