रविवार 28 सितम्बर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक का स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा लंबे कद का होगा. दूसरों का आदर करेगा. किसी भी समस्या का सरलता से समाधान होगा. अंध विश्वासी एवं दूसरों की बात को समझने वाला बहुत चतुर होगा. माता पिता का भक्त होगा.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष: –

वर्ष के प्रारंभ में सामाजिककार्यो मेंख्याति मिलेगी, नई योजनाओं में परामर्श होगा, वर्ष के मध्य में भूमि भवन आदि के मामलों मेंसफलता मिलेगी, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद होगा, व्यापार व्यवसाय में भागदौड़ करना होगी, निकट संबंधी के कारण मानसिक तनाव रहेगा. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के व्यापार में भागदौड़ रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक क्षेत्र में विवाद होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को निकट संबंधी के कारण मानसिक तनाव मिलेगा, मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को व्यापार में भागदौड़ रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आपसी तनाव रह सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कम मेहनत में अच्छी सफलता के योग है.

मेष– बातों बातों में नये काम की शुरूआत हो सकती है. आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा. मित्र वर्ग मदद करेंगे. कामकाजी यात्रा होगी.

वृषभ– आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी. कामकाज कल पर न टालें. किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा. धार्मिक कार्य बनेगा.

मिथुन- धनु जायजाद संबंधी कार्य बनने का योग है. अनावश्यक विवादों को टालें. संयम रखकर कार्य करें. सफलता प्राप्ति का योग है. प्रवास में सतर्क रहें.

कर्क- घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा. आर्थिक विकास हो सकता है. सम्मान मिलेगा. गलत बदलाव से बचें.

सिंह- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्य कुशलता का विकास होगा. निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी. किये गये प्रयास सफल होंगे.

कन्या– पड़ोसी से विवाद हो सकता है. भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी. धन लाभ का योग है. मित्र मिलन का योग है.

तुला– मांगलिक कार्यो का योग है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाहनादि का सुख मिलेगा. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.

वृश्चिक– दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा. शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दैनिक कार्यो की अधिकता रहेगी. परेशानी का सामना करना पडे़गा.

धनु– व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा. परिश्रम अधिक करना होगा. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा. मित्र मिलन होगा.

मकर– इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव. आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा. पारिवारिक यात्रा सुखद एवं आनन्ददायक रहेगी.

कुम्भ– श्रम साध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी. प्रवास का योग है. आमोद प्रमोद पर खर्च होगा. आलस्य को त्यागना हितकर रहेगा.

मीन-– संतान पक्ष से सुख एवं संतोष रहेगा. लेखन, अध्ययन, एवं मनोरंजन, के कार्यो में रूचि रहेगी. जोखिम के कार्यो में न उलझें. परिश्रम अधिक होगा.

व्यापार-भविष्य:-
आश्विन शुक्ल षष्ठी को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सूत, वस्त्र, सन, जूट, पाट, बारदाना, जीरा, धनियां, लालमिर्च, गोल सुपारी, के भाव में मंदी होगी. 12 बजकर 8 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 7113 है.

मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
रवि ता. 28 सर्वार्थसिद्धि योग 1 बजकर 18 मिनिट रात से रातअंत तक,

पंचांग:-
रा.मि. 06 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल षष्ठी रविवासरे दिन 10/44, ज्येष्ठा नक्षत्रे रात 1/29, आयुष्मान योगे रात 11/27, तैतिल करणे सू.उ. 6/3, सू.अ. 5/57, चन्द्रचार वृश्चिक रात 1/29 से धनु, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

साप्ताहिक राशिफल: दिनांक- 28 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 तक

साप्ताहिक ग्रहस्थितिः–
इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरू मिथुन राशि में, शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ राशि में, केतु सिंह राशि में और चन्द्रमा वृश्चिक धनु मकर और कुम्भ राशि में संचरण करेगा.

ग्रहयोगों का प्रभावः–
इस सप्ताह बाजार में तेजी का रूख रहेगा, इस समय रूई में मंदी, चांदी में घटाबढ़ी के बाद तेजी होगी, सोना, तांबा, पीतल, जस्ता, हींग, पारा, केसर में तेजी होगी. ता. 4 को पू.भाद्रपद के चतुर्थ चरण मं शनि का प्रवेश होता है जिसके प्रभाव से बाजारों में लाईन अचानक बदल सकती है सावधानी रखें. अलसी, ऐरेण्डा, गुड़, बिनौरा, मूंगफली, कपूर, सुगंधित वस्तुओं में अचानक मंदी होगी, रूई चांदी में घटाबढ़ी के बाद तेजी होगी, चावल अलसी, सरसों, चना, गेहू में तेजी का संकेत है.

पर्व/व्रत/त्यौहार:-
सोमवार 29 सितम्बर को सरस्वती आवाहन, महानिशा पूजा
मंगलवार 30 सितम्बर को श्रीदुर्गा अष्टमी व्रत, महाष्टमी, महानवमी,दुर्गानवमी, जवारे विसर्जन
गुरूवार 02 अक्टूबर को विजया दशमी, दशहरा, दुर्गा विसर्जन
शुक्रवार 03 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत, भरत मिलाप
शनिवार 04 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत

मेष- आपका यह सप्ताह प्रगति व सफलता लेकर आ रहा है, जो सपने देख रहे हैं, उन्हें पूरा करने की राह बनेगी, अपनी वरिष्ठता और सामथ्र्य से ज्यादा जिम्मेदारी आने से आपका तनाव बढ़ सकता है, समाज में महत्वपूर्ण स्थान बनाने में सफल रहेंगे, दूसरों की मदद कर मन को खुशी देंगे,कार्यस्थल पर अनिश्चय का माहौल बना रहेगा, संबंधों की फिर से समीक्षा करनी होगी, और दोस्त व दुश्मन में फर्क पहचानना होगा.

वृषभ- इस सप्ताह निजी संबंधों पर ध्यान देने का भरपूर समय मिलेगा, पुराने दोस्तों से मुलाकातों का दौर चलेगा, किसी भी योजना को आप इस तरह से अंजाम देंगे कि लोग आपकी तारीफ करेंगे, कार्य की अधिकता रहेगी, आपको आय के नये स्त्रोत तलाशना पड़ेंगे, घूमने का कार्यक्रम बन सकता है, दूसरों की मर्यादा का ध्यान रखें, बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है.

मिथुन- इस सप्ताह अपनी अभिरूचियों पर खुशियों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा. आप जो चाहते हैं, उसके अनुसार आपके कार्य बनते चले जायेंगे, भाग्य मदद करेगा, हिम्मत और विश्वास से वृद्धि होगी. कैरियर में पहले से अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढे़गी, तरक्की की उॅचाईयों पर पहंुचेंगे, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों को भी पूरा महत्व देंगे. नईयोजनाओं पर विचार होगा.

कर्क- इस सप्ताह अपने प्रयासों और मेहनत की बदौलत अच्छी सफलता मिलेगी, आपका मौलिक चिन्तन आगे बढ़ने में मदद करेगा, कार्यक्षेत्र में आपको निरंतर सफलता मिलेगी, पारिवारिक व निजी जीवन में खुशियों का अनुभव होगा, जो लोगआपके कार्य में अड़चने खड़ी कर रहे हैं, वे सभी सहयोग करेंगे, मेहनत कर लाभ प्राप्त करेंगे, सही निवेश के लिये बड़ों की राय जरूरी है.

सिंह- इस सप्ताह परिवार की सुख सुविधाओं पर बड़ा खर्च होगा, जिसे पसंद करते हैं, उसके साथ कुछ समय गुजारकर खुशी मिलेगी, पारिवारिक उत्सवों में प्रसन्नता मिलेगी, उच्च अध्ययन में सफलता के आसार हैं, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलेगी, विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेगा, कामकाज में सावधानी रखें, अपने बिखरे हुये कार्यो को समेटने में सफलता मिलेगी.

कन्या- इस सप्ताह सफलता का वास्तविक आनन्द मिलेगा, जिस योजना को लेकर समय से प्रयास कर रहे थे, उसे अंजाम तक पहुुंचाने में सफलता मिलेगी, सामाजिक चमक धमक, के साथ सफलता के आसमान पर बढ़ते दिखाई देंगे, नौकरी में स्थान बदलने का मौका मिल सकता है, घूमने फिरने के बहाने रिश्तेदारी में जा सकते है, पर विपरीत असर पड़ सकताहै, उन्नति की संभावना है.

तुला- इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने कैरियर व भविष्य की योजनाओं की ओर रहेगा, नई योजनाओं को पूरा करने में सभी का सहयोग रहेगा, लोग अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे, राह में आ रही मुश्किलों का सामना करने पर कामयाबी मिलेगी, कार्यस्थल पर नई शुरूआत का अनुभव होगा, व्यस्तता के कारण परिवार को वक्त देना मुश्किल होगा.

वृश्चिक- इस सप्ताह पुकन्या परेशानी से छुटकारा मिलेगा, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढे़गी, पार्टियों का दौरजारी रहेगा, दायरा बढ़ाने की कोशिश मेंरहेंगे. मौजमस्ती छोड़कर कुछ काम करने का मन बनेगा, संपत्ति संबंधी मामले सुलझेंगे. सप्ताहान्त में विरोधियों से सजग रहकर कार्य करें, मीनकीय कार्यो में परिश्रम से सफलता मिलेगी.

धनु- इस सप्ताह सफलता का योग है, अभी तक की नई मेहनत का लाभ मिलेगा, पारिवारिक व सामाजिक जीवन में अपने संबंधों को फिर घनिष्ठ संबंधों को फिर से बनाने में मदद मिलेगी, मानसिक संतोष के लिये कुछ दिन के लिये घर सेदूर जा सकते हैं, पारिवारिक सुरक्षा हेतु निवेश करेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मेलजोल बढ़ायें. आपके लिये फायदेमंद हो सकता है.

मकर– इस सप्ताह सफलता का अच्छा योग है, भाग्य अनुकूल बना रहने से मुश्किल कार्य भी आसानी से संपन्न होगा, अपनी मंजिल तक पहंुचाने के लिये आपने जितनी मेहनत की है, उसका लाभ मिलेगा, वैभव विलासिता पर खर्च होगा, जो लोग आपको नकारा समझते हैं,वे भी आपकी काबलियत की तारीफ करेंगे, सरकारी मामलों में कुछ विलंब हो सकता है, सौदे का मामला सुलझेगा.

कुम्भ- इस सप्ताह आर्थिक मामलों से निपटना होगा. पुराने कर्जो से छुटकारा पाने के लिये आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा, पारिवारिक आयोजनाओं में आप बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, बच्चों के कैरियर को लेकर चिन्ता रह सकती है, मानसिक तनाव की स्थिति से छुटकारा मिलेगा, जिस पर विश्वास कर रहे हैं, वे लोग आपका साथ छोड़ सकते हैं.

मीन- इस सप्ताह नये संपर्क और नये व्यक्ति लाभदायक रहेंगे, आप सिर्फ लाभ पर ही ध्यान नहीं देंगे, अपितु रिश्ते बनाने का प्रयास करेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण दूसरों के कार्य में ध्यान देंगे, किसी कार्य के लिये की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी, अपने लगाव व नजरिये में बदलाव का अवसर मिलेगा, व्यक्तिगत जीवन में कार्य में सामंजस्य से आप कामयाब रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *