मेष- वाहन चलाते समय सावधानी रखें. नये समीकरण सामने आयेंगे. अत्याधिक विश्वास कष्टप्रद हो सकता है. पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
वृषभ- किसी परम मित्र का सहयोगबना रहेगा. पैसा प्राप्त होगा. ऐसा कोई कार्य न करें, जो आपके लिये नुकसानदायक हो. सुख शांति रहेगी.
मिथुन- आर्थिक क्षेत्र में प्र्रगति होगी. अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे. पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी. कामकाज में लगन और निष्ठा बनी रहेगी.
कर्क- स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लापरवाही करने पर स्वास्थ्य कष्ट होगा. अतः खान पान के प्रति उचित ध्यान देना हितकर रहेगा.
सिंह- उत्साह में कमी रहने से कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है. धार्मिक रूचि रहेगी. कामकाज बनने का योग प्रबल है. साहस संयम रखें.
कन्या– भावनात्मक स्थितियों से बचने का प्रयास करें अन्यथा कोई परेशानी आ सकती है. परिश्रम एवं भागदौड़ अधिक होगी. यात्रा संभाव्य है.
तुला– रहन सहन के स्तर में सुधार होगा. पारिवारिक सुख एवं सहयोग बना रहेगा. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. दूरगामी परिणाम सामने आयेंगा.
वृश्चिक- पारिवारिक मान सम्मान प्राप्त होगा. सुख संतोष बना रहेगा. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. यश प्राप्त होने का योग है.
धनु– व्यवसायिक कार्य में प्रगति होगी. पत्राचार करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ रहेगा. जमीन जायजाद से लाभ प्राप्त होने का योग है.
मकर- अतिथि सत्कार होगा. व्ययभार बढ़ेगा. मांगलिक कार्यो में शुभ परिणाम सामने आयेंगे. यश मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी.
कुम्भ- व्यापार व्यवसायमें सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख साधन बढ़ेंगे. आर्थिक कार्यो में चल रहा प्रयास सार्थक होगा. रोगी की चिंता होगी.
मीन- आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम न उठायें. आवेश से बचने का प्रयास करें. पारिारिक जबावदारी आपके उपर आ सकती है.
व्यापार-भविष्य:-
आश्विन शुक्ल सप्तमीं को मूल नक्षत्र के प्रभाव से रूई, में तेजी होगी. चना में मंदी की चाल रहेगी. गुड़ खांड़, हींग, लालमिर्च, सरसों तिल, आदि का रूख रहेगा. शेष वस्तुओं में बाद की चाल चलेगी. भाग्यांक 4973 है.
मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
सोम ता. 29 भद्रा 12 बजकर 15 मिनिट दिन से 12 बजकर 54 मिनिट रात तक, सरस्वती आवाहन, महानिशा पूजा, विश्व हृदय दिवस
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक शरीर से दुबला पतला किन्तु फुर्तीले स्वाभाव का होगा. स्वास्थ्य बचपन में कुछ नरम गरम रहेगा. बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी नये ढं़ग की तकनीकी शिक्षा प्राप्त करेगा. माता पिता का भक्त होगा.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में यात्रा होगी, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी,मित्र के कारण तनाव रहेगा, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखें. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक तनाव रह सकता है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, चिन्ता का निवारण होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी का अनुभव होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में सफलता, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शिक्षा अच्छी रहेगी. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा के योग हैं.
पंचांग:-
रा.मि. 07 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल सप्तमीं चन्द्रवासरे दिन 12/26, मूल नक्षत्रे रात 3/33, सौभाग्य योगे रात 11/36, वणिज करणे सू.उ. 6/4, सू.अ. 5/56, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
साप्ताहिक राशिफल: दिनांक- 28 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 तक
साप्ताहिक ग्रहस्थितिः–
इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरू मिथुन राशि में, शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ राशि में, केतु सिंह राशि में और चन्द्रमा वृश्चिक धनु मकर और कुम्भ राशि में संचरण करेगा.
ग्रहयोगों का प्रभावः–
इस सप्ताह बाजार में तेजी का रूख रहेगा, इस समय रूई में मंदी, चांदी में घटाबढ़ी के बाद तेजी होगी, सोना, तांबा, पीतल, जस्ता, हींग, पारा, केसर में तेजी होगी. ता. 4 को पू.भाद्रपद के चतुर्थ चरण मं शनि का प्रवेश होता है जिसके प्रभाव से बाजारों में लाईन अचानक बदल सकती है सावधानी रखें. अलसी, ऐरेण्डा, गुड़, बिनौरा, मूंगफली, कपूर, सुगंधित वस्तुओं में अचानक मंदी होगी, रूई चांदी में घटाबढ़ी के बाद तेजी होगी, चावल अलसी, सरसों, चना, गेहू में तेजी का संकेत है.
पर्व/व्रत/त्यौहार:-
सोमवार 29 सितम्बर को सरस्वती आवाहन, महानिशा पूजा
मंगलवार 30 सितम्बर को श्रीदुर्गा अष्टमी व्रत, महाष्टमी, महानवमी,दुर्गानवमी, जवारे विसर्जन
गुरूवार 02 अक्टूबर को विजया दशमी, दशहरा, दुर्गा विसर्जन
शुक्रवार 03 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत, भरत मिलाप
शनिवार 04 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत
मेष- आपका यह सप्ताह प्रगति व सफलता लेकर आ रहा है, जो सपने देख रहे हैं, उन्हें पूरा करने की राह बनेगी, अपनी वरिष्ठता और सामथ्र्य से ज्यादा जिम्मेदारी आने से आपका तनाव बढ़ सकता है, समाज में महत्वपूर्ण स्थान बनाने में सफल रहेंगे, दूसरों की मदद कर मन को खुशी देंगे,कार्यस्थल पर अनिश्चय का माहौल बना रहेगा, संबंधों की फिर से समीक्षा करनी होगी, और दोस्त व दुश्मन में फर्क पहचानना होगा.
वृषभ- इस सप्ताह निजी संबंधों पर ध्यान देने का भरपूर समय मिलेगा, पुराने दोस्तों से मुलाकातों का दौर चलेगा, किसी भी योजना को आप इस तरह से अंजाम देंगे कि लोग आपकी तारीफ करेंगे, कार्य की अधिकता रहेगी, आपको आय के नये स्त्रोत तलाशना पड़ेंगे, घूमने का कार्यक्रम बन सकता है, दूसरों की मर्यादा का ध्यान रखें, बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है.
मिथुन- इस सप्ताह अपनी अभिरूचियों पर खुशियों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा. आप जो चाहते हैं, उसके अनुसार आपके कार्य बनते चले जायेंगे, भाग्य मदद करेगा, हिम्मत और विश्वास से वृद्धि होगी. कैरियर में पहले से अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढे़गी, तरक्की की उॅचाईयों पर पहंुचेंगे, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों को भी पूरा महत्व देंगे. नईयोजनाओं पर विचार होगा.
कर्क- इस सप्ताह अपने प्रयासों और मेहनत की बदौलत अच्छी सफलता मिलेगी, आपका मौलिक चिन्तन आगे बढ़ने में मदद करेगा, कार्यक्षेत्र में आपको निरंतर सफलता मिलेगी, पारिवारिक व निजी जीवन में खुशियों का अनुभव होगा, जो लोगआपके कार्य में अड़चने खड़ी कर रहे हैं, वे सभी सहयोग करेंगे, मेहनत कर लाभ प्राप्त करेंगे, सही निवेश के लिये बड़ों की राय जरूरी है.
सिंह- इस सप्ताह परिवार की सुख सुविधाओं पर बड़ा खर्च होगा, जिसे पसंद करते हैं, उसके साथ कुछ समय गुजारकर खुशी मिलेगी, पारिवारिक उत्सवों में प्रसन्नता मिलेगी, उच्च अध्ययन में सफलता के आसार हैं, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलेगी, विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेगा, कामकाज में सावधानी रखें, अपने बिखरे हुये कार्यो को समेटने में सफलता मिलेगी.
कन्या- इस सप्ताह सफलता का वास्तविक आनन्द मिलेगा, जिस योजना को लेकर समय से प्रयास कर रहे थे, उसे अंजाम तक पहुुंचाने में सफलता मिलेगी, सामाजिक चमक धमक, के साथ सफलता के आसमान पर बढ़ते दिखाई देंगे, नौकरी में स्थान बदलने का मौका मिल सकता है, घूमने फिरने के बहाने रिश्तेदारी में जा सकते है, पर विपरीत असर पड़ सकताहै, उन्नति की संभावना है.
तुला- इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने कैरियर व भविष्य की योजनाओं की ओर रहेगा, नई योजनाओं को पूरा करने में सभी का सहयोग रहेगा, लोग अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे, राह में आ रही मुश्किलों का सामना करने पर कामयाबी मिलेगी, कार्यस्थल पर नई शुरूआत का अनुभव होगा, व्यस्तता के कारण परिवार को वक्त देना मुश्किल होगा.
वृश्चिक- इस सप्ताह पुकन्या परेशानी से छुटकारा मिलेगा, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढे़गी, पार्टियों का दौरजारी रहेगा, दायरा बढ़ाने की कोशिश मेंरहेंगे. मौजमस्ती छोड़कर कुछ काम करने का मन बनेगा, संपत्ति संबंधी मामले सुलझेंगे. सप्ताहान्त में विरोधियों से सजग रहकर कार्य करें, मीनकीय कार्यो में परिश्रम से सफलता मिलेगी.
धनु- इस सप्ताह सफलता का योग है, अभी तक की नई मेहनत का लाभ मिलेगा, पारिवारिक व सामाजिक जीवन में अपने संबंधों को फिर घनिष्ठ संबंधों को फिर से बनाने में मदद मिलेगी, मानसिक संतोष के लिये कुछ दिन के लिये घर सेदूर जा सकते हैं, पारिवारिक सुरक्षा हेतु निवेश करेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मेलजोल बढ़ायें. आपके लिये फायदेमंद हो सकता है.
मकर– इस सप्ताह सफलता का अच्छा योग है, भाग्य अनुकूल बना रहने से मुश्किल कार्य भी आसानी से संपन्न होगा, अपनी मंजिल तक पहंुचाने के लिये आपने जितनी मेहनत की है, उसका लाभ मिलेगा, वैभव विलासिता पर खर्च होगा, जो लोग आपको नकारा समझते हैं,वे भी आपकी काबलियत की तारीफ करेंगे, सरकारी मामलों में कुछ विलंब हो सकता है, सौदे का मामला सुलझेगा.
कुम्भ- इस सप्ताह आर्थिक मामलों से निपटना होगा. पुराने कर्जो से छुटकारा पाने के लिये आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा, पारिवारिक आयोजनाओं में आप बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, बच्चों के कैरियर को लेकर चिन्ता रह सकती है, मानसिक तनाव की स्थिति से छुटकारा मिलेगा, जिस पर विश्वास कर रहे हैं, वे लोग आपका साथ छोड़ सकते हैं.
मीन- इस सप्ताह नये संपर्क और नये व्यक्ति लाभदायक रहेंगे, आप सिर्फ लाभ पर ही ध्यान नहीं देंगे, अपितु रिश्ते बनाने का प्रयास करेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण दूसरों के कार्य में ध्यान देंगे, किसी कार्य के लिये की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी, अपने लगाव व नजरिये में बदलाव का अवसर मिलेगा, व्यक्तिगत जीवन में कार्य में सामंजस्य से आप कामयाब रहेंगे.
