महिला सम्मान योजना की जांच के आदेश पर केजरीवाल का खुला चैलेंज, कहा- जमकर रजिस्ट्रेशन कराओ, देखूं कौन रोकता है

नई दिल्ली: जहां एक तरफ, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला सम्मान योजना के जांच के निर्देश दे दिए हैं। इस बाबत LG के प्रधान सचिव ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस कमिश्नर को बकायदा एक चिट्‌ठी लिखी है। वहीं मामले पर आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल एलजी सक्सेना के इस आदेश से बुरी तरह भड़क गए हैं। इसका साथ ही उन्होंने यह संगीन आरोप भी लगाया कि BJP दिल्ली का चुनाव हार रही है, इसलिए वह महिला सम्मान योजना से बौखलाई हुई है।
जानकारी दें कि, चुनाव के पहले दिल्ली की महिलाओं को साधने के लिए सत्ता पर काबीज आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का ऐलान किया है। AAP ने इसे महिला कल्याण योजना का भी नाम दिया, जिसे लेकर अब BJP ने बड़े सवाल उठाए हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने BJP पर पलटवार करते हुए AAP की महिला कल्याण योजना को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है। केजरीवाल का दावा है कि उनकी पार्टी द्वारा वादा की गई दो प्रमुख पहलों से BJP परेशान है।

देश की ख़बरों के लिए क्लिक करें
मामले पर दिल्ली के पूर्व CM ने कहा कि, ‘कई बीजेपी नेताओं ने ही मुझसे कहा कि, जीतने के बारे में तो भूल जाइए, कई इलाकों में BJP की जमानत ही जब्त हो जाएगी।’इसके साथ ही पूर्व CM ने आप के रजिस्ट्रेशन सेंटर्स की सफलता के बाद BJP पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है। उनका मानें तो BJP ने इन सेंटर्स को नष्ट करने के लिए ठग भेजे थे और यहां तक ​​कि पुलिस का इस्तेमाल हुआ था।
वहीं केजरीवाल का यह भी मानना ​​है कि यह BJP द्वारा शुरू की गई राजनीति से ही प्रेरित यह जांच है। केजरीवाल ने कहा, ‘आज, उन्होंने फर्जी जांच का आदेश दिया है। क्या जांच होगी? हमने स्पष्ट चुनावी वादा किया था। ऐसे में अगर हम जीतते हैं, तो हम इन कार्यक्रमों को लागू करेंगे, और हम वही कर रहे हैं।’
केजरीवाल ने इस बाबत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए योजना के तहत पंजीकरण के माध्यम से महिलाओं के विवरण एकत्र करने की जांच के लिए उपराज्यपाल द्वारा दिए गए आदेश को भी ‘फर्जी’करार दिया और कहा कि यह वादा एक चुनावी घोषणा थी। केजरीवाल ने कहा, “हमने दिल्ली में सरकार बनाने के बाद महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की सभी पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह और संजीवनी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। वे (उपराज्यपाल) क्या जांच करने जा रहे हैं?”

दिल्ली की ख़बरों के लिए क्लिक करें
वहीं केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि, BJP, दिल्ली सरकार की इन योजनाओं को सिर्फ इसलिए रोकने की कोशिश कर रही है ताकि फरवरी में होने वाले चुनाव में उसे ‘आप’ को हराने का मौका मिल सके।
जानकारी दें कि, बीते 27 दिसंबर को LG के प्रधान सचिव की दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस कमिश्नर को भेजी गई चिट्ठी के जरिए अफसरों से कहा गया है कि गैर-सरकारी लोगों के द्वारा दिल्ली की जनता की निजी जानकारी जुटाई जा रही है। इसकी जांच कराएं और कानून के अनुसार कार्रवाई करें।

इसके अलावा LG सक्सेना ने पंजाब से कैश ट्रांसफर के आरोपों की भी जांच का निर्देश दिया है। LG ने कहा है कि पुलिस कमिश्नर बॉर्डर पर वाहनों की जांच करें और मुख्य सचिव चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *