
Benefits of Camphor: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से कपूर का बड़ा महत्व है। धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किए जाने वाले कपूर का इस्तेमाल न सिर्फ देवी-देवताओं की आरती में किया जाता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में भी उपयोग में लाया जाता है।
कपूर में एंटीऑक्सीडेंट्स, डिकॉन्गेस्टिव, लिनालूल, पीनेन बी-पीनेन,वाईटरपीनेन, डी कैंपर, लेमोनेन, सेबीनेन गुण मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इससे शरीर को क्या मिलते हैं फायदे।
सेहत के लिए फायदेमंद है कपूर
दर्द और सूजन में राहत
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कपूर का इस्तेमाल पेन रिलीफ के तौर पर भी किया जा सकता है। किसी घाव या चोट पर कपूर लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, मांसपेशियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी यह राहत दिलाता है। दर्द या चोट वाली जगह पर कपूर को पानी में अच्छे से मिलाकर लगाएं। इससे दर्द तो कम होगा ही और घाव भी जल्दी भर जाएगा।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
डैंड्रफ की समस्या
अगर आपके बालों में डैंड्रफ हैं, तो कपूर के इस्तेमाल से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आपको नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मसाज करनी है। ऐसा बार-बार करने से आपको डैंड्रफ से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
स्किन इंफेक्शन में दिलाए राहत
शरीर में किसी भी प्रकार की स्किन एलर्जी, खुजली या रैशेज हो रहे हैं तो नारियल तेल और कपूर मिलाकर उस जगह पर लगा दें। इससे स्किन पर हो रही जलन से राहत मिलेगी और दर्द भी कम होगा। साथ ही, इंफेक्शन वाले बैक्टीरिया भी मरेंगें।
दाद-खुजली से राहत
अगर आप शरीर के किसी हिस्से में लगातार खुजली महसूस कर रहे हैं तो कपूर की मदद से खुजली से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल के तेल में कपूर डालना होगा और इसे अच्छे से मिलाना होगा। फिर खुजली वाली जगह पर लगाना है। ऐसा करने से आपको खुजली की समस्या से जल्द राहत मिल जाएगी।
सर्दी-जुकाम से छुटकारा
सर्दी-जुकाम दूर करने में भी कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेफड़ो में होने वाले इंफेक्शन को दूर करता है और जमे बलगम को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। वजन कम करने में भी कपूर बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में जमी चर्बी को कम करता है।
सांस लेने में दिक्कत
यदि किसी का ऑक्सीजन लेने में कमी महसूस हो रही है, तो उसे कपूर सूंघा दे, ऐसा करने से शरीर का ऑक्सीजन लेवल बैलेंस हो जाएगा। अगर घर में घुटन की समस्या हो रही है तो 2-3 कपूर की गोलियों को जलाकर घर में घुमाएं। ऐसे करने से सांस लेने में दिक्कत से राहत मिलती है।
