सावंत ने मनोहर र्पिरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी, गोवा के विकास में उनकी भूमिका को सराहा

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर र्पिरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने इस तटीय राज्य के विकास में बड़ी भूमिका निभाई। रक्षा मंत्री भी रहे र्पिरकर का 17 मार्च, 2019 को निधन हो गया था।

सावंत ने अपने कुछ मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और र्पिरकर के बेटों (उत्पल और अभिजात) के साथ यहां मीरामार समुद्र तट पर दिवंगत भाजपा नेता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। सावंत ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिवंगत र्पिरकर ने राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास की नींव रखी।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार र्पिरकर द्वारा शुरू किए गए विकास के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा परिकल्पित लगभग सभी विकास परियोजनाओं को पूरा किया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई नयी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी र्पिरकर के दृष्टिकोण से प्रेरित हैं जो (र्पिरकर) गोवा में बेहद लोकप्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *