शनिवार 14 दिसम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- व्यापार व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी. किसी अनजान भय और चिन्ता से मन व्यथित रहेगा. किसी अधिकारी से सहयोग प्राप्त हो सकता है.

वृषभ- यात्रा प्रवास में सावधानी रखें. यश प्राप्त होने को योग है. निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी. मान सम्मान प्राप्त होगा.

मिथुन- बडे़ जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें. पारिवारिक मामलों में विवाद से बचें. प्रयास सफल होगा. आर्थिक योजना बनेगी. संयम रखें.

कर्क- धन की प्राप्ति होगी. यश कीर्ति एवं पारिवारिक सुख रहेगा. व्यर्थ के विवाद से बचें. प्रसन्नता बनी रहेगी. यात्रा का योग है.

सिंह- अचानक धन लाभ का योग है. दूर की यात्रा हो सकती है. प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी. पारिवारिक दायित्व पूर्ण पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी.

कन्या- दूसरों के द्वारा आपका कार्य बनेगा. संतान आदि के संबंध में चिन्ता रहेगी. कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करें.

तुला- मांगलिक कार्यो का योग है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाहनादि का सुख मिलेगा. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.

वृश्चिक- अनचाही यात्रा संभाव्य है. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नियोजित कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. संयम रखें.

धनु- उत्साहवर्धक समाचार मिलने का योग है. अधिकारियों का सहयोग रहेगा. पारिवारिक जीवन आनन्ददायक रहेगा. मांगलिक कार्य बनने का योग है.

मकर- यात्रा सुखद रहेगी. बडे़ खर्चो से बचने का प्रयास करें. असावधानी से नुकसान हो सकता है. वाणी पर संयम रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

कुम्भ- पड़ोसी से विवाद हो सकता है. भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी. धन लाभ का योग है. मित्र मिलन का योग है.

मीन- भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा. रचनात्मक कार्यो की प्रगति होगी. किसी व्यक्ति से आपका विवाद होगा, संयम रखें.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-

वर्ष के प्रारम्भ में राजनैतिक लाभ होगा. सामाजिक कार्यों में संलग्नता रहेगी. वर्ष के मध्य में अत्याधिक परिश्रम के उपरांत मानसिक लाभ होगा. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता का सामना करना होगा. दौड़धूप और परिश्रम करने पर ही सफलता के योग हैं. वर्ष के अन्त में राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा. दूरा-दराज की यात्रा का योग है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शिक्षा प्रतियोगिता में व्यस्तता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कार्यों में समय अनुकूल रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यों में संलग्नता रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को श्रम साध्य कार्यों का योग है. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम के उपरांत मानसिक लाभ और संतुष्टि प्राप्त होगी.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, कार्यकुशल महत्वाकांक्षी होगा. संगीत के क्षेत्र में अच्छी उन्नति करेगा. साहसी और शूरवीर होगा. दिखने में भोलाभाला होगा. सामाजिक और मनोरंजक कार्यो में रूचि रहेगी. माता पिता को सुखी रखेगा.

व्यापार-भविष्य:-
मार्गशीर्ष शुक्त चर्तुदशी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, पीतल आदि धातुओं में तेजी होगी. रूई, कपास, सूत, गुड़, खांड़, घी, चांवल, बाजरा तिल, सरसों के भाव में वृद्धि होगी. नारियल, जीरा, धनियां के भाव में समता रहेगी. भाग्यांक 1557 है.

पंचांग:-
रा.मि. 23 संवत् 2081 मार्गशीर्ष शुक्त चर्तुदशी शनिवासरे शाम 4/14, रोहिणी नक्षत्रे रातअंत 4/1, सिद्ध योगे प्रातः 8/34 तदुपरि साध्य योगे रातअंत 5/53, वणिज करणे सू.उ. 6/47 सू.अ. 5/13, चन्द्रचार वृषभ, पर्व- पूर्णिमा व्रत, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
शनि ता. 14 भद्रा 4 बजकर 2 मिनिट दिन से 3 बजकर 12 मिनिट रात तक, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से 3 बजकर 49 मिनिट रात तक, अमृतसिद्धि योग सूर्योदय से 3 बजकर 49 मिनिट रात तक, व्रत पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय प्रकटोत्सव, ऊर्जा बचत दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *