दिल्ली-NCR में आज भी बारिश, 8 डिग्री तापमान…

नई दिल्ली: दील्ली-NCR में देर शाम को हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई तो तापमान (Today Weather) गिरने लगा. देखते ही देखते कई जगह तो भारी बारिश (Rain Today) भी होनी शुरू हो गई. आलम ये हुआ कि लोगों को ठंड भगाने के लिए लिए रजाई-कंबल और हीटर निकालने पड़े.

बाहर दुकानदार भी अंगीठी जलाने लगे ताकि ठंड से राहत मिल सके. देखा जाए तो ठंड की असल शुरुआत रविवार से ही हुई. पहाड़ी राज्यों में तो बर्फबारी हुई. वहीं, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में भी तापमान काफी गिर गया है. इसके अलावा बाकी के राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है.

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन तक मौसम (Aaj Ka Mausam) ऐसा ही रहने वाला है. दिल्ली-NCR में यूं तो ठंड पिछले दो दिनों से ही शुरू हो गई थी. लेकिन रविवार रात से ही ठिठुरन का भी अहसास होने लगा. आज सुबह की बात करें तो दिल्ली-NCR में सुबह 6 बजे 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. ठंडी हवाएं चल रही हैं. आसमान में बादलों का पहरा है. बारिश किसी भी वक्त हो सकती है. इसलिए एहतियात के तौर पर घरों से छाता लेकर जरूर निकलें. कुछ जगहों पर सुबह धुंध, मध्यम से घने स्तर का कोहरा रह सकता है. शाम और रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है.

बारिश के कारण प्रदूषण भी काफी कम हुआ है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) में रविवार को गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 302 यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा. लेकिन सोमवार को प्रदूषण और भी कम हुआ है.

बारिश का कारण

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है. एक पश्चिमी विक्षोभ लगभग 70°E पर और अक्षांश 30°N के उत्तर में स्थित है, जिसके साथ उत्तरी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. मौसम विभाग ने कहा कि इन प्रणालियों के प्रभाव में दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में अभी हल्की बारिश होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *