रविवार 8 दिसम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- कोई समस्या हल होगी. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. खर्च की अधिकता रहेगी. मन में शांति और संतोष बना रहेगा.

वृषभ- नया कार्य सामने आयेगा. किसी तरह की चोट लग सकती है, किन्तु अधिक चिन्ता की बात नहीं रहेगी. अतिथि आगमन हो सकता है.

मिथुन- पारिवारिक विवाद हो सकता है. कामकाज अधूरा रहेगा. सोचे हुये कार्य में विलंब होगा. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

कर्क- पारिवारिक चिन्ता रहेगी. कामकाज अधूरा होगा. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा. लापरवाही न करना हितकर रहेगा.

सिंह- लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी. खरीदी में सावधानी रखकर कार्य करें. मनोवांछित कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रवास हो सकता है.

कन्या- वाहन सुख मिलेगा. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. यात्रा में यथेष्ठ सावधानी रखें. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी.

तुला- कामकाज पूरा होगा. कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में प्रयास सफल होगा. व्यवसाय, खरीदी बिक्री में सतर्कता रखें. पदोन्नति आदि का योग है.

वृश्चिक- कुटुम्बियों से सुख एवं सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी. आमदानी के जरिये बढे़गे. गफलतबाजी से बचने का प्रयास करें. धैर्य रखें.

धनु- मन में प्रसन्नता रहेगी. सुखद समाचार मिलेगा. व्यय अधिक होगा. आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. अतिथि आगमन का योग है.

मकर- अनावश्यक विवादों को टालें. न्यायालयीन मामलों में सतर्कता रखें. फिजूल की दौड़धूप अधिक होगी. कार्यो की व्यस्तता रहेगी. यश प्राप्त होगा.

कुम्भ- आज का दिन अनुकूल रहेगा. शुभ कार्यो में खर्च होगा. रूका हुआ काम बनेगा. सुख सौहार्द्र बना रहेगा. सुखद संदेश प्राप्त हो सकता है.

मीन- राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. नौकरी में उत्साह रहेगा. समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. मांगलिक कार्य पर विचार विमर्श होगा.

व्यापार-भविष्य:-
मार्गशीर्ष शुक्त सप्तमीं/अष्टमीं को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से धनियां, लालमिर्च, जीरा, दाख,जायफल, लोंग, के भाव में तेजी होगी. ज्वार, बाजरा, मक्का, गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, के भाव में नरमी रहेगी. भाग्यांक 2614 है.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर स्वस्थ्य सुखी व्यक्तित्ववान होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. विद्या के क्षेत्र में शुरू में अड़चने आयेंगी. परिवार का पूरा ध्यान रखने वाला होगा.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में आय के अन्य स्त्रातों में वृद्धि होगी. पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी. मन में प्रसन्नता रहेगी. वर्ष के मध्य में नौकरी की स्थिति सुखद सामान्य रहेगी. मन उद्धिग्न रहेगा. कर्मचारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में अत्याधिक व्यय से चिन्ता रहेगी. आर्थिक कमी महसूस होगी. मित्र से व्यर्थ का विवाद होगा. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. कर्मचारियों का सहयोग रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक व्यय से चिन्ता होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी महसूस होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र से विवाद हो सकता है, वास्ते सावधानी रखें. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आय में वृद्धि होगी. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को कार्यो में सफलता मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी.

पंचांग:-
रा.मि. 17 संवत् 2081 मार्गशीर्ष शुक्त सप्तमीं रविवासरे प्रातः 7/37 तदुपरि अष्टमीं तिथौ रातअंत 5/34, शतभिषा नक्षत्रे दिन 2/34, वज्र योगे रात 2/58, वणिज करणे सू.उ. 6/46 सू.अ. 5/14, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
रवि ता. 08 भद्रा 7 बजकर 22 मिनिट प्रातः से 6 बजकर 21 मिनिट रात तक,

साप्ताहिक राशिफल: दिनांक- 8 से 14 दिसम्बर 2024 तक

साप्ताहिक ग्रहस्थितिः-
इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल कर्क राशि में, वक्री बुध वृश्चिक राशि में वक्री गुरू वृषभ राशि में, शुक्र मकर राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और चन्द्रमा कुम्भ मीन मेष और वृषभ राशि में संचरण करेगा.

ग्रहयोगों का प्रभावः-
इस सप्ताह ता. 10 को बुध का उदय पश्चिम में होने और शुक्र के श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करने से सोना चांदी में अचानक झटके के साथ मंदी आ सकती है, घी, गुड़, खाड़, शक्कर में तेजी होगी लेकिन गेहूं, जौ, चना, चावल, दालों में मंदी रहेगी. दक्षिण पश्चिम भारत में यत्र तत्र बादल चार, शीत लहर का प्रभाव रहेगा. कश्मीर में जोरदार शीत लहर और हिम वर्षा के योग है, कहीं कहीं कोहरा और धुंध बढ़ेगा.

पर्व/व्रत/त्यौहार:-
सोमवार 09 दिसम्बर को महानन्द नवमी
बुधवार 11 दिसम्बर को मोक्षदा एकादशी व्रत, गीता जयंती
शुक्रवार 13 दिसम्बर को अनंग त्रियोदशी, प्रदोष व्रत
शनिवार 14 दिसम्बर को व्रत पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय प्रकटोत्सव

मेष– इस सप्ताह भागदौड़ परिश्रम अधिक करना पडे़गी. आपसी बातचीत से नई दिशा मिलेगी. गुप्त श़त्रु बढेगे. जमानत जबावदारी के कार्य सावधानी से करें. मित्रों का सहयोग मिलेगा. मकान जसिंह जायजाद के कार्यो में विशेष सावधानी रखें. दूर गये व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा. नये संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे. कार्य का दबाव लगातार बना रहेगा.

वृषभ– इस सप्ताह राजकीय कार्यो में सफलता का योग है. गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है. सोचे हुये कार्यो में प्रतीक्षा करना पडे़गी. पारिवारिक शांति मिलेगी. व्यवहारिक स्थिति में अनुकूलता का लाभ उठायें. दूसरों की उलझनों को अपने उपर न लें. गुरूवार के बाद नया महत्वपूर्ण कार्य बनेगा. परिवार को वक्त देकर आपको भरपूर खुशी मिलेगी. राजकीय कार्यो में लाभ होगा.

मिथुन– इस सप्ताह इच्छित कार्यो में सफलता का योग है. पारिवारिक संतोष रहेगा. भागदौड़ अधिक करना पडे़गी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी राज्यपक्ष में जल्दबाजी से निर्णय न करें. महिला जाति के स्वास्थ्य संबंध में कुछ चिन्ता रहेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में सावधानी रखें. कार्यक्षेत्र में विस्तार के बेहतर अवसर मिलेंगे. वाहन क्रय की योजना बन सकती है.

कर्क- इस सप्ताह अपनी कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर कार्य करें, साहस से कार्य बनेगा. परिश्रम लाभकारी रहेगा. निर्णय में जल्दबाजी न करें. भागीदारी के कार्यो में सावधानी रखें. विश्वास एवं भरोसे में न रहें. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. व्यापारिक कार्य ठीक ढ़ंग से पूरे होंगे. घर पर आफिस की व्यवस्था को सुधारने की कोशिश सफल होगी.

सिंह- इस सप्ताह क्रोध की अधिकता रह सकती है. कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है. पारिवारिक सहयोग कम मिलेगा. किसी के कारण मतभेद संभव है. प्रापर्टी लेनदेन के कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करें, व्यसन से बचें. सप्ताह के अंतिम समय शारीरिक अस्वस्थ्यता कार्यो में बाधक हो सकती है. निवेश से पहले योजना की पूरी जानकारी अवश्य कर लें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है.

कन्या- इस सप्ताह मानसिक चिन्ता रहेगी. पारिवारिक कारणों से मन कार्यो में नहीं लगेगा. अत्याधिक विश्वास न करें. नजदीकी लोगों से कष्ट होगा. पड़ोसियों के विवाद से बचें. आर्थिक स्थिति साधारण ठीक रहेगी. भागदौड़ के अलावा रोजगार को ध्यान में रखकर कार्य करें, इससे लाभ होगा. दोस्ती में गलतफहमी के चलते परेशानी हो सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें.

तुला- इस सप्ताह घर परिवार संबंधी जिम्मेदारियों का ध्यान रखें. अपनों के भाग्योदय से प्रसन्नता होगी. अपूर्ण समाचारों पर जल्दबाजी न करें. शारीरिक शिथिलता कार्यो में बाधक बन सकती है. व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा. प्रापर्टी खरीदी बिक्री का योग बनेगा. राजकीय कार्यो में साधारण रूकावट आ सकती है. जसिंह जायजाद से संबंधित कामकाज बनेगा.

वृश्चिक- इस सप्ताह घर की मरम्मत या साज सज्जा पर खर्च की संभावना है. यदि नया घर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो वह इच्छा पूरी होगी. दूसरों के कारण होने वाले कष्ट में सुधार होगा. राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा बनी रहेगी. समय के अनुसार कार्य करें. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. नया खर्च सामने आयेगा, जो पूरा होगा.

धनु- इस सप्ताह पारिवारिक सहयोग मिलेगा. आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ का योग है. प्रवास हो सकता है. राज्यपक्ष में स्थिति ठीक रहेगी. गुरूवार के बाद किसी छोटी मोटी उधारी भी हो सकती है. व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आपका आत्मबल बढ़ाने में सहयोग रहेगा.

मकर- इस सप्ताह सावधानी रखकर कार्य करें, मन में चिड़चिडाहट आ सकती है. आत्म विश्वास की कमी रहेगी. अधिक जल्दबाजी न करें, भाई बहिनों का तथा मित्रों के संबंध मं चिन्ता रहेगी. नौकरी संबंधी कार्यो में सावधानी रखें. अनायास धन लाभ तथा रूका पैसा मिल सकता है. प्रवास का योग है. पारिवारिक आयोजन खुशी में बढ़ोत्तरी करेगा. मिलजुलकर अपने अनुभव बांटने से कार्य आसान हो जायेगा.

कुम्भ- इस सप्ताह महत्वपूर्ण कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं. सावधानी से निर्णय करें. पारिवारिक स्थिति में मतभेद आ सकता है. पुराने लेनदेन संबंधी मामलों में प्रगति होगी. व्यापार व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी व राज्यपक्ष में सुधार संभव है. नई योजना बनाने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह से विचार कर लें, लाभ मिलेगा. समझौतावादी रवैया लाभदायक रहेगा.

मीन- इस सप्ताह आर्थिक सतर्कता रखकर कार्य करें, हर कार्य में व्यर्थ की बाधा आ सकती है. कामकाज में गुप्तता बनाये रखें, परिश्रम मेहनत के साथ सही गलत का निर्णय करें, आर्थिक स्थिति हर्षपूर्ण रहेगी. व्यर्थ की लालच से दूर रहें. लापरवाही के कारण परेशानी बन सकती है. अपने रहन सहन और जीवनस्तर में कुछ सुधार की कोशिश सफल होगी. परिवार सहित छुट्टियों में घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *