महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, भगवान गणेश के किए दर्शन

महाराष्ट्र: आज महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। शपथ से पहले देवेंद्र फडणवीस मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए।

बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने के 13 दिन बाद आज नई सरकार बन रही है। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं NCP लीडर अजित पवार और शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, BJP के 19, NCP के 7 और शिवसेना के 5 नेता शपथ ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इनके अलावे बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। साथ ही देशभर के 400 साधु-संतो को भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *