बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या की

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दलेर गांव निवासी कुम्मेश कुंजाम का शव सुबह भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के चिहका-टिंदोडी मार्ग पर मिला.

अधिकारी ने बताया, ”प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कुंजाम की गला दबाकर हत्या कर दी. माओवादियों की भैरमगढ़ क्षेत्र समिति द्वारा घटनास्थल पर छोड़े गए पर्चे में कुंजाम पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है. नक्सलियों को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई है.” अधिकारी ने बताया कि इस साल बस्तर संभाग में नक्सलियों ने 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी. बस्तर संभाग में बीजापुर समेत सात जिले शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *