छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बड़े पैमाने पर विभिन्न जगहों पर लंबे समय से जमे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के तबादले किए गए है। इतने बड़े पैमाने पर किए गए तबादले को बेलगाम हो गए अधिकारियों को कसने का प्रयास समझा जा रहा है। जिससे निर्माण कार्यों में सुधार और गतिशीलता बढ़ने के आसार है।




