सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप : छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उप्र, मप्र जीते

सिकंदराबाद. छत्तीसगढ़ हॉकी, तमिलनाडु हॉकी , उत्तर प्रदेश हॉकी , हॉकी गुजरात, हॉकी मध्यप्रदेश और दिल्ली हॉकी ने 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बुधवार को अपने अपने मुकाबले जीते. पहले मैच में छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना हॉकी को 7-0 से हराया. वही उत्तर प्रदेश हॉकी ने पूल डी में हॉकी उत्तराखंड को 5-0 से मात दी.

पूल जी में हॉकी गुजरात ने हॉकी असम को 1-0 से हराया . वहीं पूल एच में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी बंगाल को 15-0 से मात दी . पूल सी में तमिलनाडु हॉकी को 5-0 से जीत मिली जब हॉकी हिमाचल ने मैच गंवा दिया. इसी तरह दिल्ली हॉकी को 5-0 से जीत मिली जब हॉकी जम्मू कश्मीर ने मैच गंवा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *