जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान शुरू

मेंढर/जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने पुलिस र्किमयों के साथ मिलकर मेंढर सेक्टर में बेहारी राख जंगल और उसके आसपास के गांवों की घेराबंदी की। उन्हें कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिनके आतंकवादी होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि कस्बलारी ब्रेला, हुंडई गली और मनकोट के निकटवर्ती इलाकों में भी घेराबंदी और तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई आमना सामना नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *