मंगलवार 26 नवम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

पंचांग 26 नवम्बर 2024:-
रा.मि. 05 संवत् 2081 मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी भौमवासरे रात 3/54, हस्त नक्षत्रे रातअंत 5/29, प्रीति योगे दिन 4/9, वव करणे सू.उ. 6/42 सू.अ. 5/18, चन्द्रचार कन्या, पर्व- उत्पन्ना एकादशी व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

मंगल ता. 26 द्विपुस्कर योग 5 बजकर 9 मिनिट रातअंत से सूर्योदय तक, उत्पन्ना एकादशी व्रत, डाॅ0 हरीसिंह गौर जयंती

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 26 नवम्बर 2024
उनका आगामी वर्ष:

वर्ष के प्रारम्भ में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आर्थिक हानि हो सकती है. अनावश्यक क्रोध से हानि होगी. वर्ष के मध्य में सुखद यात्रा का योग है. स्थाई लाभ की योजना बनेगी. वर्ष के अन्त में मित्रों से बौद्धिक विचार विमर्श होगा. सामाजिक कार्यों में ख्याति प्राप्त होगी. लेखनादि कार्यों में सफलता के योग हैं. गृह कार्यों में संलग्नता रहेगी. मन में विशेष प्रसन्नता के योग हैं.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा का योग है. स्थाई अथवा लाभ की योजना बनेगी. वृषभ और तुला राशि के व्यक्तियों की गृहकार्यों में दक्षता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रभाव का लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है. सिंह राशि के व्यक्तियों का भूमि भवन संबंधी कार्यों में लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को क्रोध की अधिकता रहेगी. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी.
—-0—-

आज का भविष्य – मंगलवार 26 नवम्बर 2024

आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक शांतिप्रिय स्वाभाव का होगा, इनकी प्रगति नौकरी के माध्यम से होगी, माता पिता के भक्त होते हैं, धार्मिक आस्था रहती है, जन्म स्थान के पास ही उन्नति एवं भाग्योदय होगा.

मेष- भविष्य संबंधी कुछ चिन्तायें मन पर प्रभावी रहेंगी, अचल संपत्ति क्रय पर विचार होगा, जोखिम आदि से दूर रहेंगे, जल्दबाजी न करना हितकर रहेगा.

वृषभ-    संतान संबंधी कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिचितों का सहयोग रहेगा, उचित मार्गदर्शन मिलेगा, सुख शांति बनी रहेगी.

मिथुन-   व्यवसाय में सफलता हेतु नवीन प्रयास होंगे, पारिवारिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, आरोग्य सुख बना रहेगा, लाभदायक काम बनेगा.

कर्क- मन धनागम की युक्तयों की ओर केन्द्रित होगा, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद संभव है, आत्म विश्वास बना रहेगा, साहस बढ़ेगा,

सिंह- आलस्य का त्याग करें, जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे, अनसोचे कार्य होने से सहयोग मिलेगा.

कन्या-    मन पर नियंत्रण रखकर अपने कत्र्तव्यों के प्रति केन्द्रित हों, मन ढेर सारे पूर्वाग्रह से प्रभावित होगा, ज्ञात भय एवं चिन्ता दूर होगी, मित्रों का सहयोग रहेगा.

तुला- कार्यो में विलंब होगा, कुछ नई सामाजिक व्यस्ततायें, सामने आयेंगी, महत्पूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, मानसिक चिन्ता रहेगी, कार्यो की रूपरेखा बनेगी.

वृश्चिक-   मानसिक संतुष्टि रहेगी, यश प्राप्त होगा, मनोरंजन के कार्यो में व्यय होगा, आर्थिक यात्रा का योग बनेगा.

धनु- धर्म एवं आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगी, यश प्राप्त होगा, प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा, नवीन कार्यो की पूर्ति होगी, माता पिता की चिन्ता होगी.

मकर-    परिजनों के सुखद दुख  से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केन्द्रित होगा,स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, व्यवसाय में अशांति हो सकती है.

कुम्भ-    मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढे़गी. व्यवसायिक कार्यो में खर्च होगा, परिश्रम अधिक होगा, धार्मिक कार्यो के बनने का योग है.

मीन- इच्छित कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन एवं उत्सव आदि के कार्यो में खर्च होगा, आलस्य से बचना चाहिये, पुराना पैसा प्राप्त होगा.

व्यापार भविष्य-

आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, सूत, कपास, सन् जट, पाट, बारदाना आदि के भाव में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, के भाव मेंउतार चढ़ाव आयेगा, भाग्यांक 2508 है.

—-0—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *