दुर्ग : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की पीट-पीटकर हत्या

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो भाइयों ने अपने 55 वर्षीय दिव्यांग पिता की कथित तौर पर इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात उतई थाना क्षेत्र के परेवाडीह गांव में घटी.

उन्होंने कहा, ”शशि कुमार ठाकुर (30) और उसके छोटे भाई दशरथ लाल (25) ने अपने पिता भागवत सिंह पर तब हमला कर दिया जब वह शराब को लेकर उनके बीच हुए झगड़े में हस्तक्षेप कर रहे थे. दोनों ने उनसे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे, जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया. दोनों भाइयों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला. ” अधिकारी ने बताया कि उनकी मां की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *