रविवार 24 नवम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- घरेलू समस्याका समाधान होगा, राजनैतिकक्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा.

वृषभ- अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, नये लोगों के साथ मेलजोल बढे़गा, आकस्मिक धन लाभ होगा, पेंडिंग पडे कार्य बनेंगे.

मिथुन- आकस्मिक खर्च मेंवृद्धि होगी, घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात रखें. परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी.

कर्क- वाणी पर नियंत्रण रखें, साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, प्रियजनों के कारण खर्च होगा.

सिंह- तनाव की स्थिति स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रहेगी, खर्च पर काबू रखें, लेनदेन में सावधानी रखें, नवीन कार्य उपहार आदि की प्राप्ति होगी.

कन्या- कार्य विस्तार की योजना को धक्का लगेगा, वक्त पर धन की व्यवस्था होना मुश्किल है, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान में सावधानी रखें.

तुला- जसिंह जायजाद, कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यो में अवरोध दूर होंगे, पारिवारिक जीवन में सन्तोष बना रहेगा, लाभ होगा.

वृश्चिक- लेखन, अध्ययन के कार्यो में रूचि रहेगी, मित्र मिलन होगा, संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता होगी.

धनु- सहयोगी जोश देखकर कार्य मेंसहयोग करेंगे, कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावी रहेगी, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी, परिश्रम अधिक होगा.

मकर- जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे, व्यवसाय की समस्या दर होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है, विवादों को टालना हितकर रहेगा.

कुम्भ- परिवार के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा, सहयोगी  नाराज हो सकते हैं, नई योजना की शुरूआत होगी.

मीन- कार्य निपटाने का दबाव रहेगा, अनपेक्षित कार्यो में सुख शांति मिलेगी, अधिकारी सहयोग करेगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगा, मनोनुकूल काम बनेगा.

व्यापार भविष्य:-

आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी, जीरा,धनियां, लौंग, मैथी, की चाल मंदी की रहेगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लालमिर्च, पदार्थो में घट-बढ़ के साथ पूर्व की चाल चलेगी. भाग्यांक 2660 है.

आज जन्म लिये बालक का फल:-

आज जन्म लिया बालक विशेष चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता रहेगी, किसी तरह की शिक्षा प्राप्त होगी, नौकरी तथा व्यवसाय दोनों में अग्रणी होगा, माता पिता के प्रति स्नेह रहेगा, आय के एक से अधिक साधन होंगे.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-

वर्ष के प्रारम्भ में मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी. मन व्यथित रहेगा. दौड़धूप अत्याधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा. राजनैतिक क्षेत्र में विवाद की स्थिति आने का योग है. वर्ष के मध्य में आत्म विश्वास  जागेगा. साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों से मेल मिलाप होगा. वर्ष के अन्त में अचानक धन लाभ का योग है. व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसिक कार्यों में आत्म विष्वास में सफलता का योग है. वृषभ और तुला राशि के व्यक्तियों का मन व्यथित रहेगा. मित्रों के प्रति उदासीनता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यस्तता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रवास में सावधानी वांछनीय. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक विवाद की संभावना है. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक क्षेत्र में धन लाभ के योग पाये जाते हैं.

पंचांग:-
रा.मि. 03 संवत् 2081 मार्गशीर्ष कृष्ण नवमीं रविवासरे रात 11/55, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे रात 12/34, वैधृति योगे दिन 3/28, तैतिल करणे सू.उ. 6/41 सू.अ. 5/19, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

रवि ता. 24 सर्वार्थसिद्धि योग 12 बजकर 15 मिनिट रात से रातअंत तक

साप्ताहिक राशिफल:- ( दिनांक- 24 से 30 नवम्बर 2024 तक)

साप्ताहिक ग्रहस्थितिः-

इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल कर्क राशि में, बुध वृश्चिक राशि में ता. 26 को 7/32 रात वक्री, वक्री गुरू वृषभ राशि में, शुक्र धनु राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और चन्द्रमा सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि में संचरण करेगा.

ग्रहयोगों का प्रभावः-

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष में तेरस तिथि की वृद्धि होने से और शनि राहु के द्वि-द्वादश योग के होने से युद्धजनक स्थिति में वृद्धि होने का योग है. जिससे विदेशों की प्रजा भयक्रांत रहेगी. शनि की सूर्य पर दृष्टि होने से उसके बाद से हानि होगी. ता. 25 को बुध वक्री होकर इस समय बाजार की लाईन बदल सकती है. बाजार का रूख देखकर व्यापार करें. चना आदि अनाजों में कुछ मंदी का झटका आयेगा, परन्तु यह मंदी सीमित रहेगी और जल्दी ही बाजार तेजी की ओर बढ़ेगा. गुड खांड शक्कर तेज होगें. ता. 28 नवम्बर को वक्री बुध रोहिणी नक्षत्र के चैथे चरण में आकर गेहूं और जौ चना मसूर सरसों तेल तिल गुड खांड शक्कर शहद सौंठ में अचानक मंदी कर सकता है. ता. 30 को बुध पश्चिम में अस्त होगा, इस समय सूर्य पर शनि की दृष्टि है, जिससे रूई बाजार के रोजगार में घटा बढ़ी आयेगी. अनाज जौ तेल तिलहन में मंदी होगी. सोना चांदी आदि धातुओं में तेजी रहेगी. उत्तरभारत में शीत वृद्धि का योग है. कहीं कहीं धुंध और कोहरा छायेगा.

पर्व/व्रत/त्यौहार:-

मंगलवार  26  नवम्बर को-    उत्पन्ना एकादशी व्रत

गुरूवार   28  नवम्बर को-    प्रदोष व्रत

शुक्रवार   29  नवम्बर को-    शिव चतुर्दशी व्रत

शनिवार   30  नवम्बर को-    श्राद्ध अमावस्या

मेष- आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की अपेक्षाओं का ध्यान रखें, यदि आप राजनीति में हैं, तो सफलता मिलेगी, किसी करीबी मित्र की सलाह से आपको वित्तीय लाभ के योग हैं, भावनात्मक संबंधों में आप उलझनों से बचें, स्वास्थ्य में आलस्य और सुस्ती महसूस कर सकते हैं, विवादित मामलों से बचने का प्रयास करें, प्रवास में सावधानी बांछनीय.

वृषभ- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ उठा सकते हैं, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, नये व्यवसायिक अनुबंधों में शामिल होने का लाभ मिलेगा, आप वित्तीय दृष्टि से संतुष्ट रहेंगे, नये वाहन खरीदने का विचार होगा, सप्ताह के उत्तरार्ध में मानसिक तनाव व निराशा का अनुभव हो सकता है, वाणी में कटुता के चलते करीबी लोगों से सावधानी रखें.

मिथुन- आप नये व्यवसायिक अनुबंध कर सकते हैं, कारोबार के क्षेत्र में नई सफलता मिलेगी, आप अपनी वित्तीय स्थिति से प्रसन्न रहेंगे, किसी पारिवारिक आयोजन में अत्याधिक खर्च हो सकता है, आपकी सामाजिक सक्रियता बढने से मान सम्मान में वृद्धि होगी, सप्ताह के मध्य अधिक आत्म विश्वास में बिना किसी सलाह से किया गया फैसला परेशानी का कारण बन सकता है.

कर्क-आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलेगी, किसी करीबी मित्र से सुखद समाचार मिल सकता है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सप्ताह के अंतिम समय अधिकारी वर्ग आपके कामकाज को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं, वास्ते सावधानी रखें, अत्याधिक विश्वास न करें.

सिंह- कार्य क्षेत्र में आपकी मनोकामना पूर्ण होगी, उद्यमी साझेदारों के साथ नई कार्य योजना शुरू कर सकते हैं, आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, मित्रों के साथ दूर दराज की यात्रा का संयोग बनेगा, आर्थिक कार्यो में धन खर्च हो सकता है, नये कार्यक्षेत्र में निवेश कर सकते हैं.

कन्या- इस सप्ताह आपको अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, वरिष्ठ सहयोगी का सहयोग बना रहेगा, सप्ताह के मध्य अपनों के बीच अकेलेपन व तनाव का अनुभव हो सकता है, राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी, यात्रा में सावधानी रखें, स्थाई संपत्ति के विस्तार की योजना बना सकते हैं, गुमी वस्तु मिलने सेविशेष प्रसन्नता रहेगी.

तुला- सप्ताह के शुरूआत में सैर सपाटे और दूर दराज की यात्रा में विशेष रूचि रहेगी, कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारीआपकी सराहना कर सकते हैं, व्यवसायिक कार्यो कीे जिम्मेदारी में सहयोग मिलेगा, वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी, जधनु जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में खर्च होगा, सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, गैर जरूरी कार्यो में धन खर्च न करें, सप्ताह के अंत में घरेलू कार्यो पर ध्यान रखें.

वृश्चिक- आय में वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का रवैया आपके पति असहयोगात्मक हो सकता है, किसी को भी जल्दबाजी मेंकोई आश्वासन न दें, पूरा कर पाने में परेशानी हो सकती है, पैतिृक संपत्ति का विवाद सामने आ सकता है, पूज्यव्यक्ति की सलाह उपयोगी और लाभकारी रहेगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

धनु- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढे़गा, व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारों से थोड़ा बहुत तनाव आ सकता है, उद्योग के क्षेत्र में नई कार्ययोजना पर विचार होगा, अपनी इच्छाशक्ति के लिये आप कड़ी मेहनत करेंगे, जीवनसाथी और बच्चों से आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, वित्तीय मामलों मेंशीघ्रता से कोई भी निणर््ाय न करें, राजकीय क्षेत्र में बेहतर सफलता की संभावना बनेगी, किसी की सिफारिश से रूका हुआ कार्य बन सकता है.

मकर- सफलता के लिये सकारात्मक दृष्टिकोण अपनायें, जधनु जायजाद और परिवहन के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है, किसी अनजान व्यक्ति से सुखद समाचार मिलने की संभावना है, कामकाज के सिलसिले में सार्थक यात्रा के योगहैं, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी, जधनु जायजाद प्रापर्टी संबंधी कामकाज में सफलता मिलेगी, सप्ताह के अंतिम समय किसी पुराने रोग से कष्ट की संभावना है, श्रम उतना ही करें, जितना आपकाशरीर साथ दे.

कुम्भ- आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिये मनोवांछित सफलता प्रदान करने वाला होगा, आप नये अनुबंधों में शामिल हो सकते हैं, किसी विपरीत लिंगीय मित्र या साझेदार से लाभ प्राप्त होगा, जधनु जायजाद और उद्योग के क्षेत्र में आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, आप नये कार्य की शुरूआत कर सकते हैं, सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा, वैभव विलासिता का सामान खरीदने पर व्ययभार का योग है.

मीन- खानपान पर विशेष ध्यान रखें, घर की जरूरतों का सामान जुटाने में खर्च होगा, परिवार के साथ मांगलिक कार्यो, में जाने का अवसर मिलेगा, वाणी पर संयम रखें, आपकी बातों से किसी को तकलीफ हो सकती है, सप्ताह के अंतिम समय किसी मांगलिक उत्सव के साथ आनन्द का अनुभव कर सकते हैं, किसी अतिथि आगमन का योग है, आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *