मुंबई. इस बार दिवाली उत्सव के दौरान बॉक्स ऑफिस पर ”सिंघम अगेन” का मुकाबला ”भूल भुलैया 3” से होगा. फिल्म निर्माताओं और कारोबार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि सितारों से सजी ये फिल्में उन्हें इस साल उद्योग को हुए नुकसान की कुछ भरपाई करने में मदद करेंगी.
दोनों फिल्में एक नवंबर को दिवाली सप्ताहांत के दौरान देश भर के सिनेमाघरों में 6,000 से अधिक पर्दों पर प्रर्दिशत की जाएंगी.
फिल्म निर्माताओं के मुताबिक रोहित शेट्टी की पुलिस पर आधारित नवीनतम फिल्म ”सिंघम अगेन” को बढ.त मिली है क्योंकि इसने 60 प्रतिशत पर्दों पर प्रर्दिशत करने का अधिकार प्राप्त कर लिया है जबकि कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘भूल भुलैया 3’ शेष 40 प्रतिशत पर्दों पर प्रर्दिशत की जाएगी.
कारोबार विशेषज्ञों का अनुमान है कि ‘सिंघम अगेन’ पहले दिन 40-45 करोड़ रुपये की कमाई करेगी, जबकि ‘भूल भुलैया 3’ 20-25 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है. मूवीमैक्स सिनेमा के सीईओ (विशेष कार्यकारी अधिकारी) आशीष कनकिया ने सिनेमाघरों में अच्छी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद जताई. ‘सिंघम’ श्रृखंला की तीसरी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर हैं.
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ”भूल भुलैया 3” में आर्यन पिछली फिल्म के रूह बाबा के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे. विद्या बालन, जिन्होंने प्रियदर्शन की 2007 की मूल फिल्म में अवनि/मंजुलिका की भूमिका निभाई थी और फिर उसी भूमिका में वापसी करेंगी लेकिन इस बार उनके साथ माधुरी दीक्षित भी होंगी.
दिवाली के मौके पर समां बांधने वाले प्रसिद्ध गीत
भारत में दिवाली पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई जाती है. हिंदी फिल्मों में भी दिवाली के मौके को भुनाने के लिए विशेष गीत बनाए जाते हैं और इन गीतों को सुनकर लोगों का उत्साह व जोश दोगुना हो जाता है. यहां कुछ ऐसे सदाबहार गीतों की चर्चा है जो लंबे समय से लोगों की पसंद हैं.
‘आई दिवाली आई दिवाली’ : एम सादिक द्वारा वर्ष 1944 में निर्देशित फिल्म ‘रतन’ का यह गीत दिवाली को सर्मिपत सबसे पुराने गीतों में से एक है. इस गीत को डीएन मधोक ने लिखा था और संगीत नौशाद का था. इस गीत को जोहराबाई अंबालेवाली ने अपनी आवाज दी थी.
‘आई दिवाली आई कैसे उजाले लाई’ : इस सदाबहार गीत को गीतकार राजिंदर कृष्ण ने लिखा था जबकि संगीत मदन मोहन ने बनाया था. 1958 में आई फिल्म ‘खजांची’ में इस गीत को आशा भोंसले ने गाया था और यह गीत पीढि.यों से लोकप्रिय रहा है.
‘आई है दिवाली सुनो जी घरवाली’: वर्ष 2001 में आई कॉमेडी फिल्म ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ के इस गीत में गोविंदा और जूही चावला सहित कई कलाकार शामिल हैं. हिमेश रेशमिया के संगीत से सजे इस गाने में उदित नारायण और अलका याग्निक की आवाज.ों का मिश्रण है. इस फिल्म का निर्देशन के. राघवेंद्र राव ने किया था.
‘पैरों में बंधन है’: वर्ष 2000 में आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मोहब्बतें’ का यह गीत आज भी लोगों के जेहन में ताजा है.
‘कभी खुशी कभी गम’: वर्ष 2001 में आई करण जौहर की इस फिल्म का यह गीत अमिताभ बच्चन के किरदार यशवर्धन ‘यश’ रायचंद के घर पर दिवाली उत्सव के ईद-गिर्द फिल्माया गया है. दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने इस गीत को अपनी आवाज दी थी. यह गीत जया बच्चन पर फिल्माया गया था, जिन्होंने नंदिनी रायचंद का किरदार निभाया था. फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने उनके बच्चों का किरदार निभाया था. फिल्म में काजोल और करीना कपूर भी हैं.
‘हैप्पी दिवाली’: ‘होम डिलीवरी: आपको…घर तक’ (2005) फिल्म का यह गीत दिवाली का मुख्य गीत बन गया है. सुनिधि चौहान और अन्य द्वारा गाये गये इस गीत का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है.
