राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज; भागवत बोले- करोड़ों लोगों की आस्था साकार हुई

अयोध्या: आज हम सबके लिए सार्थकता का दिन- मोहन भागवत इस मौके पर सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि आज हम सबके लिए सार्थकता का दिन है। इसके लिए जितने लोगों ने प्राण न्योछावर किए, उनकी आत्मा तृप्त हुई होगी। अशोक जी को वहां पर शांति मिली होगी। आज मंदिर का ध्वजारोहण हो गया। राम राज्य का ध्वज जो कभी अयोध्या में फहराता था, आज वह फहरा गया है। इस भगवा ध्वज पर रघुकुल का प्रतीक कोविदार वृक्ष है। यह वृक्ष रघुकुल की सत्ता का प्रतीक है। यह वह वृक्ष है जिसके लिए कहा जाता है, कि वृक्ष सबके लिए छाया देते हैं, स्वंय धूप में खड़े रहकर, फल भी दूसरों के लिए देते हैं।

सीएम योगी के संबोधन में दिखी नई उर्जा
इस मौके पर सीएम योगी अदित्यनाथ के संबोधन में एक नई उर्जा दिखाई दी। उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर फहरा रहा यह केसरिया ध्वज नए भारत का प्रतीक है। 500 वर्षों में समय बदला, नेतृत्व बदला, लेकिन आस्था न झुकी, न रुकी। जब आरएसएस के हाथ में कमान आई तो सिर्फ एक ही आवाज गूंजती रही। रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।

पीएम मोदी ने फहराया भगवा ध्वज
अभिजीत मुहूर्त के शुभ समय में श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने शिखर पर भगवा ध्वज फहराया।

ध्वज में कोविदारा वृक्ष की छवि के साथ ‘ओम’ अंकित
राम मंदिर के शिखर पर फराया जाने वाला ध्वज 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा, समकोण त्रिभुजाकार है। इस पर एक उज्ज्वल सूर्य की छवि है, जो भगवान श्री राम की प्रतिभा और वीरता का प्रतीक है, साथ ही कोविदारा वृक्ष की छवि के साथ इस पर ‘ओम’ अंकित है।

थोड़ी देर में राम मंदिर के ‘शिखर’ पर भगवा झंडा फहराएंगे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ‘शिखर’ पर भगवा झंडा फहराएंगे। झंडा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर आर्किटेक्चरल स्टाइल में बने शिखर पर फहराया जाएगा। मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा, जो दक्षिण भारतीय आर्किटेक्चरल परंपरा में डिज़ाइन किया गया है, जो मंदिर की आर्किटेक्चरल विविधता को दिखाता है।

पीएम ने मोहन भागवत के साथ रामलला के दरबार में नवाया शीश

पीएम मोदी ने सर संघचालक मोहन भागवत के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला के दरबार में शीश नवाया। दर्शन के बाद पूजा अर्चना की। सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पीएम मोदी और मोहन भागवत ने श्री राम दरबार गर्भगृह में पूजा की

पीएम मोदी और सर संघचालक मोहन भागवत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम दरबार गर्भ गृह में दर्शन और पूजा की।

प्रधानमंत्री ने माता अन्नपूर्णा मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

हर उम्र के लोग और भक्त अयोध्या पहुंच रहे
ध्वजारोहण समारोह का साक्षी बनने के लिए हर उम्र के लोग और भक्त अयोध्या शहर पहुंचे हैं। उन्हें भले ही राम मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा, लेकिन वह रामनगरी पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ‘शिखर’ पर भगवा झंडा फहराएंगे। झंडा फहराने का समय भगवान राम और माता सीता के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा।

पीएम ने शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *