-: आपका राशिफल :-
मेष:- मन प्रसन्न रहेगा. उपहार सम्मान की प्राप्ति संभव है. नौकरी में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं. व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा. घर में शांति रहेगी.
वृषभ:- स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मानसिक उत्तेजना एवं वाणी पर नियंत्रण रखें. आर्थिक दबाब बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा. सुख में कमी रहेगी.
मिथुन:- सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी. चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी. अटके धन का कुछ अंश मिल सकता है. व्यावसायिक लाभ से उत्साहित रहेंगे.
कर्क:- शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. अर्थ प्राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.
सिंह:- भाग्य सहायक रहेगा. राजकाज में सफलता मिलेगी. नौकरी में सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ होगा. शुभ कार्य में व्यय होगा. सेहत ठीक रहेगी.
कन्या:- किसी मनोइच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेगा. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में जोखिम जमानत से बचें. परिवार में शांति बनाए रखें.
तुला:- मन में उहा पोह की स्थिति रहेगी. व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. विकास कार्यों में गति आएगी. व्यवसाय में धन लाभ होगा. परिवार में शांति रहेगी.
वृश्चिक:- मनोत्साह बना रहेगा. विरोधी परास्त होंगे. चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी. नौकरी प्राप्ति का अवसर मिलेगा. व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा.
धनु:- मानसिक रुप से अशांत रहेंगे. नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यावसयिक स्थिति से चिंतित रहेंगे. यात्रा से बचें.
मकर:- स्वजनों से वाद विवाद संभव है. संपत्ति संबंधी परेशानी में उलझे रहेंगे. नौकरी मे कार्य भार बढ़ सकता है. व्यवसाय में लाभ ेहोगा. सेहत नरम रहेगी.
कुंभ:- शुभचिन्तकों का सहयोग मिलेगा. पूर्व नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. विरोधी से बचें.
मीन:- अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. प्रयासों में सफलता संदिग्ध रहेगी. अनैतिक कार्यों से बचें. व्यावसायिक स्थिति से चिंतित रहेंगे. परिवार में शांति रहेगी.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 16 कार्तिक मास शक 1947, कार्तिक मास 22 प्रविष्टे, 15 जमादिउलअवल हिज़री 1447, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया 11.05 तक उपरांत तृतीया, रोहिणी नक्षत्र 24.37 तक उपरांत मृगिशरा नक्षत्र, परिध योग 22.26 तक उपरांत शिव योग, गर करण 11.05 तक उपरांत वणिज करण, चन्द्रमा वृष राशि में दिन रात. शुभांक 7
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष आत्मिक शक्ति का अनुभव होगा. परिश्रम करने पर योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी. भू संपत्ति के अटके मामले सुलझेंगे. विकास के नए मार्ग मिलेंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. घर-परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. सेना, पुलिस, चिकित्सा, न्याय, केमिस्ट, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक विस्तार एवं धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार: रोहिणी व्रत, हेमन्तऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 10.30 से 12.00 तक
