नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बुधवार को दावा किया कि विभिन्न राज्यों में “वोट चोरी” करने वालों की नजर अब बिहार पर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बिहार के युवाओं और ‘जेन जेड’ का आह्वान किया कि वो इस साजिश को नाकाम करें. उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और निर्वाचन आयोग द्वारा ”भारतीय लोकतंत्र की हत्या” करने के लिए ”वोट चोरी’ की जो व्यवस्था विकसित की गई है, उसका उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव में भी किया जाएगा.
राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, “मेरे युवा साथियो, मेरे जेन जेड भाइयो और बहनो, कल का दिन सिफ.र् मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है.” उन्होंने कहा, “आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं. यह सिफ.र् आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज.म्मिेदारी है.” उनका कहना है, “आपने देखा, हरियाणा में किस तरह भयंकर वोट चोरी का खेल खेला गया. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ – हर जगह इन लोगों ने जनता की आवाज दबाने की कोशिश की. अब इनकी नजर बिहार पर है, आपके वोट पर, आपके भविष्य पर.”
राहुल गांधी ने कहा, “कल बड़ी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुंचिए, महागठबंधन के अपने प्रत्याशी को वोट दीजिए. बूथ पर हो रही हर साजिश, हर हेरफेर पर सतर्क रहिए – लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, जागरूक जनता होती है.” उन्होंने कहा, “बिहार का भविष्य आपके हाथ में है -ह्लवोट चोरी, सरकार चोरीह्व की इस साजिश को हराइए. सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए, अपने वोट से लोकतंत्र को बचाइए, बिहार को जगाइए.” राहुल गांधी ने संवादाता सम्मेलन में दावा किया, ”हमारे सामने यह स्पष्ट है कि ‘वोट चोरी’ अब एक व्यवस्था बन गयी है. यह औद्योगिकीकरण का रूप ले चुका है और इसका उपयोग किसी भी राज्य में किया जा सकता है. इसका उपयोग बिहार में होने जा रहा है और मुझे विश्वास है कि बिहार चुनाव के बाद हमें वही रिकॉर्ड मिलेंगे.”
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ”एक देशभक्त भारतीय के रूप में यह मेरा कर्तव्य है और विपक्ष के नेता के रूप में मेरी भूमिका आपको हकीकत की उस दुनिया से अवगत कराना है जिसमें आप रह रहे हैं. विपक्ष कैसे आगे बढ़ता है, हम उस पर समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगे.’
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए, नकली फोटो वाले 1.24 लाख वोटर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने वोट चोरी के अपने आरोप दोहराए और अपने दावे के पक्ष में बातें बताईं। राहुल गांधी ने मतदाताओं के फर्जी फोटो और फर्जी मकान के पतों पर सवाल उठाए।
राहुल ने एक महिला की तस्वीर दिखा कर कहा कि हरियाणा में एक महिला ने अलग-अलग नाम से 10 जगह 22 बार वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि यह महिला एक ब्राजील की मॉडल है। उसने स्वीटी, विमला, सरस्वती आदि नाम से वोट डाला। उन्होंने कहा कि ये बूथ स्तर पर नहीं हो रहा है। ये सेंट्रलाइज ऑपरेशन है।
राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमारे पास ‘H’ फाइल्स हैं और यह इस बारे में है कि कैसे एक पूरा राज्य चुरा लिया गया है। हमें शक है कि यह सिर्फ अलग-अलग सीटों पर नहीं हो रहा है, बल्कि राज्य और नेशनल लेवल पर हो रहा है। हमें हरियाणा में अपने उम्मीदवारों से बहुत सारी शिकायतें मिलीं कि कुछ गड़बड़ है। हमने ऐसा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में भी अनुभव किया था, लेकिन हमने हरियाणा पर फोकस किया कि वहां क्या हुआ था, उसकी पूरी जानकारी लेने का फैसला किया।’
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर नकली है। उन्होंने कहा कि नकली फोटो वाले हरियाणा में एक लाख से ज्यादा मतदाता हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए।
राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कई मतदाताओं के मकान नंबर शून्य होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदाताओं की कोई पहचान नहीं होती और फर्जी मतदाता वोट डालने के बाद गायब हो जाते हैं और उनकी पहचान करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता पाया गया।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई लोगों की वीडियो क्लिप प्रसारित कराई, जिनमें वो लोग कह रहे थे कि उनकी वोट काट दी गई। नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव के दौरान 3.5 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए।
राहुल गांधी ने एक मतदाता का उदाहरण देते हुए कहा कि डालचंद यूपी में भी वोटर हैं, हरियाणा में भी वोटर है। उनका बेटा भी हरियाणा में भी वोटर है, यूपी में भी वोट करता है। ऐसे हजारों की तादाद में लोग हैं, जिनका भाजपा से जुड़ाव है। मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा में कई जगह वोटर लिस्ट में है।
