-: आपका राशिफल :-
मेष:- भाग्य अनुकूल रहेगा. नौकरी में सम्मान बना रहेगा. साझेदारी के व्यवसाय में सावधानी बरतें. संतान से निराशा होगी. घर में शांति बनाए रखें.
वृषभ:- दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी. नौकरी में श्रम की अधिकता रहेगी. नई योजना में सफलता संदिग्ध रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. थकान रहेगी.
मिथुन:- सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे. भौतिक सुख साधनों में वृदि्ध हो सकती है. व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा. परिवार में समरसता बनी रहेगी.
कर्क:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. धैर्य रखने पर योजना सफल होगी. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. नौकरी में मन नहीं लगेगा. लाभ में कमी रहेगी.
सिंह:- आत्मबल बनाए रखें. शुभ सूचना मिल सकती है. कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा. सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में विस्तार होगा.
कन्या:- स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा. अजनबी पर भरोसा करने से हानि होगी. नौकरी में अधिकारी वर्ग से सचेत रहें. व्यवसाय में आय व्यय सम रहेंगे.
तुला:- लोकप्रियता में वदि्ध होगी. शुभचिन्तकों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
वृश्चिक:- सरकारी क्षेत्र में श्रमोपरांत सफलता मिलेगी. विरोधी परास्त हेंगे. अटका धन मिल सकता है. व्यवसाय में लाभ होगा. स्वास्थ्य नरम रहेगा.
धनु:- आत्मबल बना रहेगा. कार्य विशेष में सफलता मिलेगी. नौकरी में मान सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. सत्संग का लाभ मिलेगा.
मकर:- मानसिक तनाव बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे. नई योजना में पूंजी निवेश से बचें. व्यवसाय में लाभ कम होगा. वाहन से कष्ट संभव है.
कुंभ:- दिनमान अनुकूल रहेगा. अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में यथेष्ट धन लाभ होगा.
मीन:- पूर्वनियोजित कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी में उन्नति का अवसर मिलेगा. किसी परेशानी का समाधान होगा. व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 26 आश्विन मास शक 1947, कार्तिक मास 02 प्रविष्टे, 25 रविउस्सानी हिज़री 1447, कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वादशी 12.19 तक उपरांत त्रयोदशी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 15.41 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, ब्रह्म योग 25.47 तक उपरांत ऐन्द्र योग, तैतिल करण 12.19 तक उपरांत गर करण, चन्द्रमा कन्या राशि में 22.13 बजे. शुभांक 8,9
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष मनोत्साह बना रहेगा. श्रम के बल पर उन्नति करने में सफल रहेंगे. आय के नए स्त्रोत बनेंगे. आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. मकान या दुकान का क्रय हो सकता है. भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. विवाह या संतान सुख की इच्छा पूर्ति हो सकती है. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. रेलवे, इंजीनियरिंग, माईनिंग, िशक्षा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में पूरे वर्ष लाभ की निरन्तरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार: प्रदोषव्रत, गोवत्सद्वादशी, यम दीप दानं, शरद्ऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 09.00 से 10.30 तक
