केजरीवाल, आतिशी ने गोवा के मंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया

पणजी: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरंिवद केजरीवाल और पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने जीवन के चार दशक जनसेवा में सर्मिपत कर दिए।

सूत्रों ने बताया कि 79 वर्षीय नाइक को पणजी से 30 किलोमीटर दूर उनके गृहनगर पोंडा में दिल का दौरा पड़ा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को पोंडा शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां मंगलवार रात करीब एक बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने पोंडा स्थित नाइक के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री श्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।” गोवा की पार्टी प्रभारी आतिशी ने भी ‘एक्स’ पर नाइक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा, “वरिष्ठ मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रवि नाइक जी के निधन से गहरा दु?ख हुआ है। उन्होंने अपने जीवन के चार दशक से अधिक समय सार्वजनिक सेवा में सर्मिपत कर दिए। ईश्वर उनके परिवार और समर्थकों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।”

नाइक सात बार विधायक रहे (छह बार पोंडा विधानसभा क्षेत्र से और एक बार मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से) और उन्होंने वर्षों तक महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), कांग्रेस और भाजपा सहित कई दलों का प्रतिनिधित्व किया। वह दो बार तटीय राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह पहली बार जनवरी 1991 से मई 1993 तक मुख्यमंत्री रहे। साल 1994 में, वह गोवा के सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहे। उनका कार्यकाल उस वर्ष 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक, केवल छह दिन तक रहा। नाइक 1998 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उत्तरी गोवा से सांसद भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *