-: आपका राशिफल :-
मेष:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. नौकरी में कार्य भार बढ़ेगा. संपत्ति के मामले में परेशानी होगी. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में विवाद संभव है.
वृषभ:- नाैकरी में मान सम्मान बना रहेगा. नई योजना में सफलता मिलेगी. उपहार सम्मान की प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में श्रमोपरांत धन लाभ होगा.
मिथुन:- मानसिक उलझन बनी रहेगी. कार्य क्षेत्र में वाद विवाद से बचें. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे.
कर्क:- भाग्य अनुकूल रहेगा. राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नाैकरी में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. व्यवसाय में लाभ कम होगा. शुभकार्य में व्यय होगा.
सिंह:- मन अशांत रहेगा. आर्थिक उलझने बनी रहेंगी. नौकरी में सावधानी बरतें. गुप्त शत्रु से सचेत रहें. व्यवसाय में सुधार आएगा. क्रोध से बचें.
कन्या:- शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा. संपत्ति संबंधी सफलता से हर्षित रहेंगे. नाैकरी में नई परेशानी आ सकती है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.
तुला:- दिनमान सामान्य रहेगा. राजकाज में व्यस्त रहेंगे. अपने ही धन की प्राप्ति में विलंब होगा. व्यावसायिक लाभ में कमी रहेगी. सेहत नरम रहेगी.
वृश्चिक:- भाग्य सहायक रहेगा. अटके कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा. वाहन से कष्ट संभव है. व्यवसाय में धन लाभ होगा.
धनु:- दिनमान सामान्य रहेगा. अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. धन उघार देने से बचें. नाैकरी धैर्य बनाए रखें. व्यवसाय में जोखिम जमानत से हानि होगी.
मकर:- मानसिक रुप से अशांत रहेंगे. पूर्व नियोजित कार्यों को मूर्तरुप देने में व्यस्त रहेंगे. अर्थ प््राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में विस्तार हो सकता है.
कुंभ:- मानसिक उहा पोह बना रहेगा. नाैकरी में कार्य कुशलता बनी रहेगी. विरोधी परास्त होंगे. अटके धन की प्राप्ति होगी. व्यवसाय में लाभ होगा.
मीन:- स्वजनो की उपेक्षा से मानसिक तनाव बढ़ेगा. नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी. संतान पक्ष से सुखी रहेंगे. व्यावसायिक उतार चढ़ाव बना रहेगा.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 24 आश्विन मास शक 1947, आश्विन मास 31 प्रविष्टे, 23 रविउस्सानी हिज़री 1447, कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी 10.35 तक उपरांत एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र 12.41 तक उपरांत मघा नक्षत्र, शुभ योग 26.10 तक उपरांत शुक्ल योग, विष्टि (भद्रा) करण 10.35 तक उपरांत बव करण, चन्द्रमा सिंह राशि में 12.41 बजे. शुभांक 7, 6
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष आप मानसिक एवं शारीरिक रुप से उर्जावान बने रहेंगे. योजनाओं में सफलता से उत्साह बढ़ेगा. सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. चल अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. परिवार में सुख शांति का माहाैल रहेगा. उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. इंजीनियरिंग, सेना, चिकित्सा, विदेश विभाग, विज्ञान, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को वर्ष अनुकूल रहेगा. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा. इस वर्ष किसी राजनैतिक महत्वाकाक्षा की पूर्ति हो सकती है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार: शरद्ऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दिक्षणगोले.
राहुकाल:– दिन में 13.30 से 15.00 तक
