-: आपका राशिफल :-
मेष:- शुभचिन्तकों का सहयोग मिलेगा. कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. चल अचल संपत्ति में वृदि्ध संभव है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.
वृषभ:- मनोत्साह बना रहेगा. नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा. परिवार में शांति रहेगी.
मिथुन:- मन में आशा का संचार होगा. राजकाज में आंशिक सफलता मिलेगी. व्यावसायिक दृष्टि से दिनमान अनुकूल रहेगा. तीर्थ यात्रा हो सकती है.
कर्क:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. भू संपत्ति के मामले अटक सकते हैं. व्यवसाय में जोखिम जमानत से बचें.
सिंह:- भविष्य के प्रति आशान्वित रहेंगे. करियर में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं. आय का नया स्त्रोत बन सकता है. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा.
कन्या:- आरोग्य सुख अनुकूल रहेगा. शुभ समाचार मिलेगा. राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विरोधी परास्त होंगे. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे.
तुला:- आत्मबल बनाए रखें. कार्य क्षेत्र में उलझने बनी रहेंगी. नौकरी में सहकर्मियों से विरोधाभास संभव है. व्यवसाय में लाभ होगा. यात्रा हो सकती है.
वृश्चिक:- मानसिक रुप से अशांत रहेंगे. कार्यक्षेत्र में नई परेशानी आ सकती है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. मेहनत के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
धनु:- सामाजिक कार्योँ में रुचि रहेगी. नौकरी में मान सम्मान बना रहेगा. नए योजना सफल होगी. व्यावसायिक लाभ व साख बढ़ेगी. मन प्रसन्न रहेगा.
मकर:– आत्मबल बना रहेगा. उतावलेपन पर नियंत्रण रखें. नौकरी में सम्मान बना रहेगा. आर्थिक दबाब बना रहेगा. व्यवसाय में श्रमोपरांत सुधार होगा.
कुंभ:– सकारात्मक सोच बनाए रखें. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. अचानक धन प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में विस्तार व लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.
मीन:- मानसिक तनाव बना रहेगा. बढ़ते व्यय से चिंतित रहेंगे. योजना गुप्त रखने पर सफलता मिलेगी. व्यवसाय में लाभ कम होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 13 आश्विन मास शक 1947, आश्विन मास 20 प्रविष्टे, 12 रविउस्सानी हिज़री 1447, आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 15.03 तक उपरांत चतुर्दशी, शतिभषा नक्षत्र 08.00 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र 30.15 तक तदोपरांत उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र, गंड योग 16.33 तक उपरांत वृदि्ध योग, तैतिल करण 15.03 तक उपरांत गर करण, चन्द्रमा मीन राशि में 24.41 बजे. शुभांक 2,7
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा. नए क्षेत्रों में जान पहचान बढ़ेगी. विकास मार्ग प्रशस्त रहेगा. आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी, संतान एवं मित्रों से सुख मिलेगा. विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्ति का अवसर मिल सकता है. शिक्षा, कैमिकल इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, पशु पालन एवं कृषि विभाग, होटल मैनेजमेंट, रियल एस्टेट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को वर्ष अनुकूल रहेगा. भवन निर्माण सामग्री, तरल पदार्थ, डेयरी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा. आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
शरद्ऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- सांय: 16.30 से 18.00 तक
