Ind vs SL T20: सुपर 4 में अजेय रहकर फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया, निसंका का शतक बेकार

Ind vs SL T20: एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर उस वक्त पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला सुपर ओवर तक खिंच गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने निर्धारित 20-20 ओवर में 202-202 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

श्रीलंका-सुपरओवर
श्रीलंका ने सुपरओवर में दो विकेट पर दो रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। अब भारत को जीत के लिए तीन रन बनाने होंगे।

भारत-श्रीलंका का मुकाबला टाई हुआ, अब सुपरओवर से होगा विजेता का फैसला
भारत और श्रीलंका के बीच जारी एशिया कप का मुकाबला टाई हो गया है। श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर 202 रन बना लिए। अब फैसला सुपरओवर से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *