मेष- धार्मिक कार्यो में रूचि एवं लगन रहेगी. विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से प्रसन्नता होगी.
वृषभ- राजकीय कार्यो में खर्च होगा. व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी. मानसिक शांति बनी रहेगी. शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है.
मिथुन- पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा. व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा. स्त्री जाति की सलाह से सुख और सफलता प्राप्त होने का योग है.
कर्क- अनुकूल वातावरण में काम करने का अवसर प्राप्त होगा. भौतिक सुख एवं मनोरंजन होगा. लाभदायक समाचार मिलेगा. मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
सिंह- आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी.
कन्या- शुभ समाचार से खुशी होगी. मनोरंजन का लाभ मिलेगा. मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी. मित्रता लाभदायक उपयोगी और सुखद रहेगी.
तुला– राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. आय के साधनों में वृद्धि होगी. सम्मान प्राप्ति का योग है. आशा से अधिक उपलब्धि रहेगी.
वृश्चिक- पारिवारिक वातावरण सुखद एवं प्रसन्नतादायक रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी. शारीरिक पीड़ा संभाव्य है.
धनु- कृषि कार्यो में खर्च की योजना बनेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. योजनाओं का क्रियान्यन होगा. प्रसन्नता बनी रहेगी. श्रम अधिक होगा.
मकर- राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. साझेदारी के कार्यो में सावधानी रखें. मांगलिक कार्यो पर विचार विमर्श होगा. संयम रखें.
कुम्भ- सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी. परिश्रम के कार्यो में उचित परिणाम प्राप्त होंगे. यात्रा टालना आपके लिये हितकर रहेगा. पदोन्नति की चर्चा होगी.
मीन- धन प्राप्ति के लिये प्रयास करना पड़ेगा. मानसिक श्रम अधिक होगा. यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी बांछनीय. यश प्राप्त होगा.
व्यापार-भविष्य:-
आश्विन शुक्ल चतुर्थी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गु़ड़, खांड़, मोट, सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, तेल, कपूर, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. भाग्यांक 1441 है.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, विवेकी होगा. न्यायप्रिय रहेगा. अस्थिर स्वाभाव का रहने के कारण कल्पनाओं में सुखद अनुभूति करने वाला होगा. जलोत्पन्न वस्तुओं के व्यापार से लाभ कमायेगा. माता पिता का विशेष भक्त होगा.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में रूके कार्यो की शुरूआत होगी, भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वर्ष के मध्य में नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में एवं प्रभाव में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी, शिक्षा में अचानक व्यवधान आयेगा, आकस्मिक यात्रा में व्यय होगा. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में अचानक व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को यश प्राप्त होगा, मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को निजीदायित्वों की पूर्ति होगी.
मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
गुरू ता. 25 भद्रा 5 बजकर 28 मिनिट शाम से प्रारम्भ, विनायकी चतुर्थी व्रत, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयंती
पंचांग:-
रा.मि. 03 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल चतुर्थी गुरूवासरे दिन-रात, स्वाती नक्षत्रे शाम 5/55, वैधृति योगे रात 9/51, वणिज करणे सू.उ. 6/1, सू.अ. 5/59, चन्द्रचार तुला, पर्व- वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
