रविवार 21 सितम्बर 2025 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

मेष– उपहार आदि की प्राप्ति होगी. जमीनजायजाद प्रापर्टी संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

वृषभ– वाद विवाद और तनावपूर्ण स्थिति को टालना आपके लिये हितकर रहेगा. मानसिक तकलीफ हो सकती है. लाभ कम, एवं व्यय अधिक होगा.

मिथुन- विशिष्टजनों के साथ आपको मेलजोल सामंजस्य बना रहेगा. कार्यो में अनुकूलता रहेगी. विवादित मामलों को न बढ़ाना लाभदायक रहेगा.

कर्क- व्यर्थ वाद विवाद एवं तनाव पूर्ण स्थिति को टालने का प्रयास करें. मनः स्थिति संतुलित रहेगी. नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा. जल्दबाजी न करें.

सिंह- दौड़धूप की अधिकता रहेगी. अनावश्यक कार्येामेंसमय न गंवाय,े उसमें कोई महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग है. दूर की यात्रा हो सकती है.

कन्या- पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनन्दमय रहेगा. यश कीर्ति मेंवृद्धि होगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग हैं.यश मिलेगा.

तुला- स्वास्थ्य संबंधी अनुकूलता बनी रहेगी. मनोरंजन,भ्रमण, आमोद प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे. प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी. साहस बढे़ेगा.

वृश्चिक– कोर्ट कचहरी की समस्या से समाधान होगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. कार्य व्यस्तता रहेगी. विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा.

धनु– पारिवारिक कार्यो में आपकी सहभागिता रहेगी. मित्रों के प्रति आस्था बढ़ेगी. भावनात्मक गतिविधियों में विशेष रूचि रहेगी. संयम रखें.

मकर- जमीनजायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो के बनने का योग है. विवादों से बचना ही लाभदायक रहेगा. महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

कुम्भ– परिश्रम प्रयास सार्थक होगा. अधिनस्थ्य वर्ग का सहयोग प्राप्त रहेगा. मनोरंजक या धार्मिक स्थल की सैर होगी. अधिकारों में वृद्धि होगी.

मीन- धार्मिक कार्योमें खर्च होगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनन्ददायक रहेगा. मित्र मिलन से हर्ष होगा.

व्यापार-भविष्य:-
आश्विन कृष्ण अमावस्या को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, स्टील, लोहा, धातु, जौ, आदि के भावों में वृद्धि होगी. गुड़ खांड, शक्कर, तिल, राई, कपास, हल्दी, के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 3966 है.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक परिश्रमी योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाला होगा. खर्चीले स्वाभाव का अपने सिद्धान्तोें तथा बातों को सर्वोपरि रूप से करने वाला होगा. पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन अच्छा व्यतीत करेगा. माता पिता का भक्त होगा. जन्म स्थान से दूर अपनी उन्नति करेगा.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-

वर्ष के प्रारंभ में दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी, राजनैतिक मित्र के सहयोग से पद परिवर्तन होगा, कार्यो में आकस्मिक व्यवधान पैदा होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम अधिक करना होगा, थोड़ा लाभ प्राप्त होगा, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्तहोगा, वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का सुख मिलेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, आर्थिक सुख का योग है, पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सुख मिलेगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा, राजनैतिक सुधार का योग है, कर्क राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को आत्मिक सुख रहेगा, मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक सहयोग रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों का भार रहेगा. शत्रुओं पर विजय मिलेगी.

मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
रवि ता. 21 सर्वार्थसिद्धि योग 9 बजकर 53 मिनिट दिन से रातअंत तक, महालय समाप्त, पितृ मोक्ष अमावस्या, पितृ विसर्जन, अज्ञात तिथि श्राद्ध

पंचांग:-
रा.मि. 30 संवत् 2082 आश्विन कृष्ण अमावस्या रविवासरे रात 12/18, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 10/2, शुभ योगे रात 9/16, चतुष्पाद करणे सू.उ. 5/58 सू.अ. 6/2, चन्द्रचार सिंह शाम 4/22 से कन्या, पर्व- स्नान दान श्राद्ध अमावस्या, अज्ञात तिथि श्राद्ध, सर्वपैत्री अमावस्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

साप्ताहिक राशिफल :: दिनांक- 21 से 27 सितम्बर 2025 तक

साप्ताहिक ग्रहस्थितिः–
इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरू मिथुन राशि में, शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ राशि में, केतु सिंह राशि में और चन्द्रमा सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि में संचरण करेगा.

ग्रहयोगों का प्रभावः–
ता. 23 को मंगल स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करता है और इसी दिन चन्द्रदर्शन भी है जिसके प्रभाव से ग्रहयोग मंदी कारक है परन्तु स्वाती नक्षत्र का मंगल तेजी मंदी के झटके देता है अतः बाजार का रूख देखकर व्यापारी कार्य करें हमारे विचार से इन दिनों लगभग 5 दिन अनाज, घी, चांदी, कपास, चांवल, चंदन, कपूर, गुड़, खाड़, शक्कम में मंदी का रूख रहेगा, इन दिनों रूई, चांदी में घटाबढ़ी के रिऐक्शन आयेंगे अंततः तेजी प्रधान रहेगी. ता. 27 को रवि हस्त नक्षत्र में प्रवेश करता है जिसके प्रभाव से वायदा बाजार और हाजर बाजारों में तेजी प्रधान रहेगी, रेशम, सोना, चांदी, गेहूं, चना, उदड़, ज्वार, बाजरा, घी, सरसों, तिल, तेल, गुड़, खाड़, नील, रूई, पीपलामूल में तेजी होगी.

पर्व/व्रत/त्यौहार:-
रविवार 21 सितम्बर को महालय समाप्त, पितृ मोक्ष अमावस्या, पितृ विसर्जन, अज्ञात तिथि श्राद्ध
सोमवार 22 सितम्बर को बैठकी, शारदीय नवरात्रारंभ, घटस्थापना, मातामह श्राद्ध, महाराजा अग्रसेन जयंती
मंगलवार 23 सितम्बर को चन्द्रदर्शन
गुरूवार 25 सितम्बर को विनायकी चतुर्थी व्रत
शुक्रवार 26 सितम्बर को उपांग ललिता व्रत

मेष- इस सप्ताह कुछ अच्छे दोस्त बन सकते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं, घरेलू कार्यो को जिम्मेदारी से करें, टालमटोल की प्रवृत्ति का परिणाम हानिप्रद हो सकता है, घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा, सप्ताह के मध्य बढ़ते हुये खर्च सामने आयेंगे, व्यापार की कार्य योजना का विस्तार होगा, अधिक जल्दबाजी से निर्णय न करना हितकर रहेगा, सत्संग में रूचि रहेगी.

वृषभ- इस सप्ताह यदि अस्वस्थ्य हैं, और कमजोरी है, तो स्वास्थ्य में सुधार होगा, नये पार्टनरशिप के साथ कार्य के लिये समय अनुकूल है, अपने कार्य की क्षमता को पहचानकर कार्य करें, घरेलू मामलों के लिये सप्ताह अच्छा है, सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य साथ देगा, लक्ष्य की प्राप्ति के लिये आपको अत्याधिक खर्च और परिश्रम करना पडेगा.

मिथुन- इस सप्ताह आपके अधिकारी व शुभचिन्तक धन कमाने में आपकी सहायता करेंगे, व्यापार से जडे़ लोग बेहतर प्रदर्शन करें, सफलता मिलेगी, घरेलू आयोजन आनन्दमय रहेगा, आप अपने से जुडे़ लोगों के साथ संवाद बनाये रखें, सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता दिलायेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, आमदानी में वृद्धि होगी, जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढे़गी, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कर्क- इस सप्ताह अकेले काम का बोझ उठा लेने से आपको नुकसान हो सकता है, अपने सहकर्मियों या अधिनस्थों केकारण कुछ परेशानी हो सकती है, नये कारोबार की शुरूआत ठीक रहेगी,गलती को भूलकर आगे बढ़े, जीवन आसान हो जायेगा, कार्यक्षेत्र में आप मुश्किलों का डटकर सामना करें, सप्ताह में आपको अपने प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी.

सिंह- इस सप्ताह सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, अपने घर में आप निर्माण संबंधी कोई सुधार कर सकते हैं, पुराना घर बेचकर नया घर खरीद सकते हैं, अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है, धार्मिक यात्रा होगी, छात्रों को कई मुश्किलों का सामना हो सकता है, व्यवसायिक वर्ग को नये अनुबंधों में शामिल होने के पहले विचार अवश्य करना चाहिये.

कन्या- इस सप्ताह प्रापर्टी के बारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, व्यापारी आयात निर्यात के बारोबार की शुरूआत कर सकते हैं, अपने व्यवहार और आत्म विश्वास का प्रयोग कार्यक्षेत्र मेंकरेंगे, आप अतिरिक्त जिम्मेदारी को आसानी से निभा सकते हैं, सप्ताह के शुरूआत में आप भ्रमण की स्थिति मेंरहेंगे, परन्तु धीरे धीरे आप नये आयामों की ओर बढ़ेंगे, वित्तीय स्थिति से संतुष्ट रहेंगे.

तुला- इस सप्ताह आसपास का माहौल खुशनुमा पायेंगे, मेहमानवाजी में आनन्द महसूस करेंगे, आफिस में आपके खुले विचारों को कोई पसंद नहीं करेगा. अतीत से वर्तमान के साथ सामंजस्य बैठाने की कोशिश करेंगे, शेयर में धन निवेश से परहेज करें, व्यवसाय में सावधानी बरतें, आपसी संबंधों में अनदेखी न करें, संतान की उन्नति होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है.

वृश्चिक- इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे, घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पडे़गा, आस पड़ोस या रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे, सप्ताह में व्यवसाय व्यापार में विस्तार की संभावना बरती हैं, मेल मुलाकात उपयोगी रहेगी, अधिनस्थ आपका सहयोग रहेगा.

धनु- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा, आपको उत्तराधिकार का अवसर मिल सकता है, अपनी उदारता पर अंकुश रखा तो राहत मिलेगी, कार्यक्षेत्र प्रभावित होगा, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, सप्ताह में किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा.

मकर– इस सप्ताह परिस्थिति के अनुकूल विनम्रता अच्छी सफलता दिला सकती है, बहसबाजी और मंुह पर बोलने की आदत पर रोक लगायें, कार्य और व्यापार को सिर्फ धन कमाने का साधन ही नहींसमझें, बल्कि वह प्रतिष्ठा का आधार भी मानें, सामाजिक जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे, परिश्रम अधिक करना होगा, कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली सिद्ध होंगे.

कुम्भ- इस सप्ताह आपको कठिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पडे़गा, निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिये अधिकारी दबाव बना सकते हैं, पद प्रतिष्ठा प्राप्ति का योग है, पारिवारिक जीवन में प्रेम आनन्द की अनुभूति मिलेगी, सप्ताह के मध्य विपरीत परिस्थिति से डटकर मुकाबला करना होगा, आप सही और गलत के बीच उलझ सकते हैं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन- इस सप्ताह पहले से चले आ रहे कार्य जारी रहेंगे, नये कार्यो में हाथ न डालें, लंबे समय से जिस सफलता की उम्मीद कर रहे हैं, वह मिलेगी, कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों का सामना करना होगा, जोड़ों का दर्द, बुखार आदि से परेशानी हो सकती है, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी, भावनात्मक संबंधों में निकटता आयेगी, प्रापर्टी से अच्छा लाभ मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *