सोमवार 22 सितम्बर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

मेष- मांगलिक कार्य में सफलता मिलेगी. मान सम्मान में वृद्धि होगी. भाई बहिनों का सुख सहयोग प्राप्त होगा. अतिथि आगमन होगा.

वृषभ- श्रम एवं प्रयास से सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. पदोन्नति होने का योग है.

मिथुन- जमीनजायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में व्यवधान पैदा होगा. अनावश्यक खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है. मित्रता उपयोगी रहेगी.

कर्क- संतान पक्ष व राजकीय कार्यो में खर्च होगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी जबावदारी बढ़ सकती है. सुख सम्मान रहेगा.

सिंह– आर्थिक कार्यो में अच्छी सफलता मिलेगी. संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी. भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होने का योग है. मान- सम्मान मिलेगा.

कन्या– आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. महिला जाति की सलाह लाभकारी रहेगी. नियमितता का ध्यान रखें, आपके लिये यह हितकर होगा.

तुला- कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी. नवीन कार्यो में लाभ होगा. महत्वाकांक्षी कार्यो को गति मिलेगी. साहस और संयम से कार्य करें.

वृश्चिक- आय कम और व्यय की अधिकता रहेगी. गुप्त शत्रुओं से चिन्ता होगी. अपमान एवं तनाव की स्थिति से बचें. पदोन्नति आदि का योग है.

धनु-– जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. व्यवसायिक कार्यो में सफलता मिलेगी. भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के सुख साधन बढे़गे. यश प्राप्त होगा.

मकर– दिनचर्या नियमित रहेगी. इच्छानुसार कार्य बनेंगे. प्रिय व्यक्ति की भेंटवार्ता होगी. यश, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.

कुम्भ- परिवारिक समस्या का सरलता से समाधान होगा. खानपान पर नियंत्रण रखें. पूज्य व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी. यश प्राप्त होगा.

मीन- मित्र समागम होगा. लाभ प्राप्तहोने का योग है. पारिवारिक विवाद को टालना हितकर रहेगा. कौटुम्बिकजनों से महत्वपूर्ण विचार विमर्श हितकर रहेगा.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक गंभीर, उदार, एवं दृढ़ निश्चयी स्वाभाव का होगा. इनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है, भाग्यशाली आकर्षक व्यक्तित्व का रहेगा. दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करने की इनमें क्षमता रहेगी. माता पिता का सदैव आदर करेगा.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष: –

वर्ष के प्रारंभ में अनिश्चय की राजनीति का सामना करना होगा, व्यापार में विशेष परिश्रम करना होगा, स्वास्थ्य गड़गड़ रहेगा, चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष प्रयत्न करने से कार्यबनेगा, वर्ष के मध्य में यात्रा होगी, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में अधिकारियों से मेलजोल रहेगा. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को विशेष चिकित्सा के क्षेत्र मेंसफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनेतिक अस्थिरता का सामना करना होगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा होगी, मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्थितियों से संयम सतर्कता रखना हितकर रहेगा.

पंचांग:-
रा.मि. 31 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल प्रतिपदा चन्द्रवासरे रात 1/19, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 11/25 शुक्ल योगे रात 8/57, किंस्तुघ्न करणे सू.उ. 5/59 सू.अ. 6/1, चन्द्रचार कन्या, पर्व- शारदीय नवरात्र प्रारम्भ, कलश स्थापना, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
सोम ता. 22 बैठकी, शारदीय नवरात्रारंभ, घटस्थापना, मातामह श्राद्ध, महाराजा अग्रसेन जयंती

व्यापार-भविष्य:-
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, गुड़ खांड़ चीनी, ज्वार, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. सरसों, तिल, तेल, गेहॅू, घी, के भाव में नरमी रहेगी. वायदा विचार आज वस्तु में भाव टूटें उसमें मंदी होगी. भाग्यांक 2611 है.

साप्ताहिक राशिफल :: दिनांक- 21 से 27 सितम्बर 2025 तक

साप्ताहिक ग्रहस्थितिः–
इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरू मिथुन राशि में, शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ राशि में, केतु सिंह राशि में और चन्द्रमा सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि में संचरण करेगा.

ग्रहयोगों का प्रभावः–
ता. 23 को मंगल स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करता है और इसी दिन चन्द्रदर्शन भी है जिसके प्रभाव से ग्रहयोग मंदी कारक है परन्तु स्वाती नक्षत्र का मंगल तेजी मंदी के झटके देता है अतः बाजार का रूख देखकर व्यापारी कार्य करें हमारे विचार से इन दिनों लगभग 5 दिन अनाज, घी, चांदी, कपास, चांवल, चंदन, कपूर, गुड़, खाड़, शक्कम में मंदी का रूख रहेगा, इन दिनों रूई, चांदी में घटाबढ़ी के रिऐक्शन आयेंगे अंततः तेजी प्रधान रहेगी. ता. 27 को रवि हस्त नक्षत्र में प्रवेश करता है जिसके प्रभाव से वायदा बाजार और हाजर बाजारों में तेजी प्रधान रहेगी, रेशम, सोना, चांदी, गेहूं, चना, उदड़, ज्वार, बाजरा, घी, सरसों, तिल, तेल, गुड़, खाड़, नील, रूई, पीपलामूल में तेजी होगी.

पर्व/व्रत/त्यौहार:-
रविवार 21 सितम्बर को महालय समाप्त, पितृ मोक्ष अमावस्या, पितृ विसर्जन, अज्ञात तिथि श्राद्ध
सोमवार 22 सितम्बर को बैठकी, शारदीय नवरात्रारंभ, घटस्थापना, मातामह श्राद्ध, महाराजा अग्रसेन जयंती
मंगलवार 23 सितम्बर को चन्द्रदर्शन
गुरूवार 25 सितम्बर को विनायकी चतुर्थी व्रत
शुक्रवार 26 सितम्बर को उपांग ललिता व्रत

मेष- इस सप्ताह कुछ अच्छे दोस्त बन सकते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं, घरेलू कार्यो को जिम्मेदारी से करें, टालमटोल की प्रवृत्ति का परिणाम हानिप्रद हो सकता है, घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा, सप्ताह के मध्य बढ़ते हुये खर्च सामने आयेंगे, व्यापार की कार्य योजना का विस्तार होगा, अधिक जल्दबाजी से निर्णय न करना हितकर रहेगा, सत्संग में रूचि रहेगी.

वृषभ- इस सप्ताह यदि अस्वस्थ्य हैं, और कमजोरी है, तो स्वास्थ्य में सुधार होगा, नये पार्टनरशिप के साथ कार्य के लिये समय अनुकूल है, अपने कार्य की क्षमता को पहचानकर कार्य करें, घरेलू मामलों के लिये सप्ताह अच्छा है, सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य साथ देगा, लक्ष्य की प्राप्ति के लिये आपको अत्याधिक खर्च और परिश्रम करना पडेगा.

मिथुन- इस सप्ताह आपके अधिकारी व शुभचिन्तक धन कमाने में आपकी सहायता करेंगे, व्यापार से जडे़ लोग बेहतर प्रदर्शन करें, सफलता मिलेगी, घरेलू आयोजन आनन्दमय रहेगा, आप अपने से जुडे़ लोगों के साथ संवाद बनाये रखें, सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता दिलायेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, आमदानी में वृद्धि होगी, जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढे़गी, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कर्क- इस सप्ताह अकेले काम का बोझ उठा लेने से आपको नुकसान हो सकता है, अपने सहकर्मियों या अधिनस्थों केकारण कुछ परेशानी हो सकती है, नये कारोबार की शुरूआत ठीक रहेगी,गलती को भूलकर आगे बढ़े, जीवन आसान हो जायेगा, कार्यक्षेत्र में आप मुश्किलों का डटकर सामना करें, सप्ताह में आपको अपने प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी.

सिंह- इस सप्ताह सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, अपने घर में आप निर्माण संबंधी कोई सुधार कर सकते हैं, पुराना घर बेचकर नया घर खरीद सकते हैं, अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है, धार्मिक यात्रा होगी, छात्रों को कई मुश्किलों का सामना हो सकता है, व्यवसायिक वर्ग को नये अनुबंधों में शामिल होने के पहले विचार अवश्य करना चाहिये.

कन्या- इस सप्ताह प्रापर्टी के बारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, व्यापारी आयात निर्यात के बारोबार की शुरूआत कर सकते हैं, अपने व्यवहार और आत्म विश्वास का प्रयोग कार्यक्षेत्र मेंकरेंगे, आप अतिरिक्त जिम्मेदारी को आसानी से निभा सकते हैं, सप्ताह के शुरूआत में आप भ्रमण की स्थिति मेंरहेंगे, परन्तु धीरे धीरे आप नये आयामों की ओर बढ़ेंगे, वित्तीय स्थिति से संतुष्ट रहेंगे.

तुला- इस सप्ताह आसपास का माहौल खुशनुमा पायेंगे, मेहमानवाजी में आनन्द महसूस करेंगे, आफिस में आपके खुले विचारों को कोई पसंद नहीं करेगा. अतीत से वर्तमान के साथ सामंजस्य बैठाने की कोशिश करेंगे, शेयर में धन निवेश से परहेज करें, व्यवसाय में सावधानी बरतें, आपसी संबंधों में अनदेखी न करें, संतान की उन्नति होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है.

वृश्चिक- इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे, घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पडे़गा, आस पड़ोस या रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे, सप्ताह में व्यवसाय व्यापार में विस्तार की संभावना बरती हैं, मेल मुलाकात उपयोगी रहेगी, अधिनस्थ आपका सहयोग रहेगा.

धनु- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा, आपको उत्तराधिकार का अवसर मिल सकता है, अपनी उदारता पर अंकुश रखा तो राहत मिलेगी, कार्यक्षेत्र प्रभावित होगा, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, सप्ताह में किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा.

मकर– इस सप्ताह परिस्थिति के अनुकूल विनम्रता अच्छी सफलता दिला सकती है, बहसबाजी और मंुह पर बोलने की आदत पर रोक लगायें, कार्य और व्यापार को सिर्फ धन कमाने का साधन ही नहींसमझें, बल्कि वह प्रतिष्ठा का आधार भी मानें, सामाजिक जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे, परिश्रम अधिक करना होगा, कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली सिद्ध होंगे.

कुम्भ- इस सप्ताह आपको कठिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पडे़गा, निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिये अधिकारी दबाव बना सकते हैं, पद प्रतिष्ठा प्राप्ति का योग है, पारिवारिक जीवन में प्रेम आनन्द की अनुभूति मिलेगी, सप्ताह के मध्य विपरीत परिस्थिति से डटकर मुकाबला करना होगा, आप सही और गलत के बीच उलझ सकते हैं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन- इस सप्ताह पहले से चले आ रहे कार्य जारी रहेंगे, नये कार्यो में हाथ न डालें, लंबे समय से जिस सफलता की उम्मीद कर रहे हैं, वह मिलेगी, कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों का सामना करना होगा, जोड़ों का दर्द, बुखार आदि से परेशानी हो सकती है, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी, भावनात्मक संबंधों में निकटता आयेगी, प्रापर्टी से अच्छा लाभ मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *