FRONT MEDIA
16/06/2025
ग्राम चुइया निवासी चैतन कुमार शर्मा ने कलेक्टर जिला- कोरबा को आवेदन देकर भू माफिया के द्वारा अवैध कब्जा करने के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

गौरतलब है की ग्राम मोहनपुर प.ह.न. 11 की बेशकिमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का बाऊन्ड्री वॉल एवं फैक्ट्री निर्माण की जॉच हेतु उन्होंने मांग की है साथ ही आमीर सोहेल डायरेक्टर राजु इंजीनियरिंग के विरुद्ध शिकायत करते कहा है की आमीर सोहेल डायरेक्टर राजु इंजीनियरिंग के द्वारा ग्राम मोहनपुर प.ह. न. 11 के ख.नं. 10 से लगी एवं अजगरबहार सतरेंगा मुख्य मार्ग से लगी बेसकिमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का अहाता निर्माण एवं फैक्ट्री का निर्माण कर लिया गया है। मोहनपुर की 3 से 4 एकड़ जमीन पर अपने रसुख और गुण्डागर्दी के बल पर बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध कब्जा पर फैक्ट्री का निर्माण किया गया है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर से जल्द से जल्द अवैध कब्जा एवं निर्माण की जाँच कराने एवं उचित कार्यवाही करने की मांग है।
