FRONT MEDIA
Saraipali 31/5/2025

लगातार सरायपाली गौरव पथ निर्माण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार से सरायपाली के आम जन आक्रोशित नजर आ रहे हैं, गौरव पथ निर्माण में चाहे डिवाइडर की ऊंचाई कम करने की बात हो, अपूर्ण नाली निर्माण की बात हो, या नाली निर्माण के ऊपर लगाए जा रहे कमजोर स्लैब की बात हो या फिर पोल शिफ्टिंग में लगाए गए विद्युत पोल कमजोर बेस की बात हो सड़क की चौड़ाई कम किए जाने की बात हो सभी पर नगर पालिका प्रशासन मौन दिखाई दे रहा है और अपनी चुप्पी के पीछे बड़े भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास कर रहा है,
सरायपाली के पूर्व पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह रैना ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हमारे द्वारा नगर पालिका गौरव पथ निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं जिसका कोई जवाब नगर पालिका प्रशासन या उससे जुड़े जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे हैं इसका सीधा और साफ मतलब यही है कि भ्रष्टाचार को खुली छूट प्रशासन की ओर से मिली हुई है, इस भ्रष्टाचार का खामियाजा सरायपाली की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है एक और जहां कमजोर बेस के कारण विद्युत पोल बिना हवा तूफान की बारिश में गिरना चालू हो गए और सारी रात सरायपाली नगर अंधेरे में डूब गया है अगर नगर पालिका प्रशासन और उनके अधिकारियों ने अपना कार्य मुस्तेदी से किया होता और भ्रष्टाचार को रोकने का प्रयास किया होता तो बरसात मात्र से विद्युत पोल ना गिर जाते


हरदीप रैना ने कहा कि जिस प्रकार निर्माण कार्य शुरू होने के डेड वर्ष बाद भी कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं नालियां अब तक पूरी नहीं बन पाई है पानी का निकासी नहीं हो रहा है जिसके कारण जगह-जगह जल भराव हो रहे हैं आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी जवाबदारी सिर्फ और सिर्फ नगर पालिका प्रशासन है अधिकारी अपनी जवाबदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं वह भ्रष्टाचार के खेल में लिप्त हो चुके हैं और नेताओं के हाथ की कठपुतलियां बनकर काम कर रहे हैं,
जब ईसी नगर पालिका कार्यालय में पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तथा उप अभियंता को निलंबित गौरव पथ में अनियमिताओं के लिए किया जा चुका है लेकिन नगर पालिका के अधिकारी इससे कोई सीख नहीं ले रहे हैं और ठेकेदार को भ्रष्टाचार करने की पूरी छूट देकर रखे हुए हैं, अभी तो बरसात मात्रा में ही खंबे गिर रहे हैं बड़े हवा तूफान आने पर बड़ी होने का अंदेशा अब बढ़ने लगा है ऐसे में बड़ी अनहोनी के लिए जवाबदारी कौन होंगे वह अधिकारी जो अपना कर्तव्य भूल बैठे हैं या वह नेता जो भ्रष्टाचार के जरिए पैसा तो कमा रहे हैं लेकिन जनता के प्रति अपनी जवाबदारियों को भूल रहे हैं
