मेष- उच्च अध्ययन के अच्छे परिणाम आयेगें, सुख सुविधा पर खर्च होगा, अनावश्यक कार्यो में धन खर्च होगा, आय में कमी हो सकती है.
वृषभ- तनाव दूर होगा, विपरीत परिस्थिति में समझौता करना पड़ सकता है, पराक्रम में वृद्धि होगी, नये कार्यो के प्रति रूचि रहेगी.
मिथुन- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, वित्तीय मामले सुलझेगें, व्यापार व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी, अपव्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें.
कर्क- बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, पदोन्नति का योग है.
सिंह- मित्रों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होगें, श्रम साध्य कार्यों में समय व्यतीत होगा, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.
कन्या- व्यापारिक सौदेबाजी लाभकारी रहेगी, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी, पद प्रतिष्ठा रहेगी, अनावश्यक विवाद न बढ़ायें.
तुला- प्रियजन की मुलाकात उपयोगी रहेगी, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, व्यर्थ के विवादों से दूर रहना हितकर रहेगा, खर्च की पूर्ति होगी.
वृश्चिक- दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरिया बना लेगें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, शारीरिक सुख एवं पारिवारिक चिन्ता दूर होगी, यश मिलेगा.
धनु- उन्नति के लिये अवसर मिलेगें, निजी मामलों में उत्साह बना रहेगा, किये गये प्रयासों की प्रशंसा होगी, सोचे हुये कार्य में गति आयेगी.
मकर- झूठ बोलकर लोग भ्रमित कर सकते हैं, हक के लिये संघर्ष करना पडे़गा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, कुछ नये समाचारों की प्राप्ति होगी.
कुम्भ- कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेगें, सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति से कार्य करें, राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी.
मीन- भय से छुटकारा मिलेगा, मित्रों से कहासुनी का दुख होगा, कामकाजी यात्रा का योग है, महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी.
व्यापार-भविष्य:-
चैत्र शुक्ल द्वितीया को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल, मटर, अरंडी, रूई, सूत, कपास आदि में तेजी होगी, नारियल, सुपारी, बादाम, दाख, छुहारा के भाव में साधारण नरमीं का रूख रहेगा, बारदाना के भाव में घट बढ़ रहेगी. भाग्यांक 4821 है.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक स्वभाव से शांत, गंभीर तथा महत्वाकांक्षी, अपने कार्यों के प्रति सजग रहने वाला, ईमानदार एवं क्रोधी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, कला, साहित्य के क्षेत्र में अच्छी रूचि रहेगी, माता का भक्त होगा.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा का योग है, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा. व्यवसाय में अत्याधिक परिश्रम करना होगा. वर्ष के मध्य में पूर्व निर्धारित कार्यो में रूकावटें आयेंगी. दाम्पत्य जीवन में कलहपूर्ण स्थिति से बचना चाहिये. वर्ष के अन्त में धन लाभ का योग है. शुभ सूचना प्राप्त होगी. जमीन जायजाद में वृद्धि होगी. संबंधों में मधुरता आयेगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है. सुखद समाचार प्राप्त होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को जीवन सुखमय रहेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम करना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को निर्धारित कार्यो में रूकावटें आयेंगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण व्यवधान आ सकता है.
मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
सोम ता. 31 वित्तीय वर्ष समाप्त, मत्स्य जयंती.
पंचांग:-
रा.मि. 10 संवत् 2081 चैत्र शुक्ल द्वितीया चन्द्रवासरे दिन 11/49, अश्विनी नक्षत्रे शाम 4/33, वैधृति योगे शाम 4/31, कौलव करणे सू.उ. 5/52 सू.अ. 6/8, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
