छत्तीसगढ़ में नगर सरकार चुनने के लिए मतदान खत्म होने के बाद मतदान कर्मियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुँचाया जा रहा है। स्ट्रांग रूम के रूप मे जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम जमा की जा रही हैं।
लोगों में मतदान को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह

मतदान कर्मियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा।नगरीय निकाय मतदान हुआ संपन्न, जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने सभी का किया आभार व्यक्त।


10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में हुआ मतदान
सरायपाली नगर पालिका परिषद में 71.18 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें(70.54 )प्रतिशत पुरूष एवं (71.78) प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया!
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उप निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी सेक्टर अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और मतदान दलों की वापसी सुनिश्चित की जा रही है। स्ट्रांग रूम के आसपास 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा घेरा बनाया गया है और इसे नो एंट्री ज़ोन घोषित कर दिया गया है। दो परतों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ CCTV निगरानी भी रखी जा रही है।
गौरतलब है कि मतदान दलों के सुरक्षित लौटने के बाद स्ट्रांग रूम को नियमानुसार सील कर दिया जाएगा। 15 फ़रवरी को मतगणना के दिन सुबह निर्धारित प्रक्रिया के तहत सील खोली जाएगी और मतगणना कार्य शुरू होगा। जिसके परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव हो रहे। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव हो रहे है।
