प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में किया ‘घर -घर’ जाकर प्रचार

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के इस प्रचार का वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया।

पार्टी ने कहा, ‘‘कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार किया। दिल्ली की जनता आप-भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है और अब वह सिर्फ विकास की राजनीति को अपना समर्थन दे रही है।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ है, इसलिए दिल्ली में आ रही है कांग्रेस।’’ जंगपुरा से आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूर्व विधायक तरंिवदर ंिसह मारवाह उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *