सीएम विष्णुदेव साय करेंगे 10 नगर निगमों में रोड शो, भाजपा की चुनावी रणनीति पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर निगम चुनाव के प्रचार में कड़ी मेहनत करेंगे। इस दौरान वह 10 नगर निगमों में रोड शो करेंगे। उनकी यात्रा 5 फरवरी को कोरबा और रायगढ़ से शुरू होगी, उसके बाद 6 फरवरी को राजनांदगांव और चिरमिरी, 7 फरवरी को अंबिकापुर और बिलासपुर, 8 फरवरी को दुर्ग और जगदलपुर और 9 फरवरी को रायपुर और धमतरी में रोड शो करेंगे। भाजपा ने सभी 10 निगमों में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को प्रचार का जिम्मा सौंपा है।

भाजपा ने कुरूद में किया कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रत्याशियों के लिए मांगा आशीर्वाद

कुरूद। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुरूद में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर चुनावी शंखनाद किया। इस मौके पर कुरूद नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रैली निकालकर सम्मेलन स्थल पहुंचे। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से जनता का आशीर्वाद मांगा और कांग्रेस की नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कुरूद में भ्रष्टाचार, नशाखोरी और अतिक्रमण को बढ़ावा दिया है, जबकि भाजपा ने विकास के मुद्दे पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *