CG BJP POLITICS : छत्तीसगढ़ भाजपा में हलचल, शुक्रवार को नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को होगी। नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस बीच, विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया –

भाजपा संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने जानकारी दी कि गुरुवार शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

कौन बनेगा नया प्रदेशाध्यक्ष? –

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, ओबीसी समुदाय के किसी नेता को जिम्मेदारी देकर पिछड़ा वर्ग की नाराजगी कम करने की रणनीति पर भी विचार हो सकता है।

चर्चा में शामिल प्रमुख नाम –

धरमलाल कौशिक (विधायक)

नारायण चंदेल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष)

विजय बघेल (पूर्व सांसद)

विक्रम उसेंडी (पूर्व मंत्री)

शिवरतन शर्मा (पूर्व विधायक)

ओबीसी आरक्षण का असर –

प्रदेश की राजनीति इन दिनों ओबीसी आरक्षण को लेकर गरमाई हुई है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने जानबूझकर आरक्षण में कटौती कर वर्ग संघर्ष बढ़ाने की साजिश रची है। भाजपा अब इस मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल के लिए ओबीसी नेता को प्रदेशाध्यक्ष बना सकती है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर नजरें –

वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव को मंत्रिमंडल में शामिल करने की भी अटकलें हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार की पुष्टि की थी।

मंत्रिमंडल में संभावित नाम –

अमर अग्रवाल (बिलासपुर विधायक)

गजेंद्र यादव (दुर्ग विधायक)

राजेश मूणत (पूर्व मंत्री)

अजय चंद्राकर (पूर्व मंत्री)

सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब (विधायक)

भाजपा संगठन में बड़े बदलाव –

भाजपा ने हाल ही में 37 में से 33 जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। मंडल अध्यक्षों में भी नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *