सरायपाली। श्री राधा माधव आश्रम मुरमुरी में सरायपाली अंचल के सैकड़ो पंडित पुजारियों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सैकड़ो पंडित पुजारी सम्मिलित हुए । यहां विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, तत्पश्चात समस्या के निराकरण के लिए समिति का गठन भी किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राधा माधव आश्रम मुरमुरी में आयोजित विचार गोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ो पंडित , पुजारी, सेवादारों ने मंदिर के नाम पर दर्ज भूमि में उत्पादित धान इत्यादि फसल विक्रय एवं पंडित पुजारियों को सम्मान निधि प्रदान करने विषयक चर्चा उपरांत आगामी दिनों में इन समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से भेंट कर समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में सार्थक पहल करने विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से एक समिति का गठन कर नेहरू लाल आचार्य नवापाली को अध्यक्ष, प्रकाश महापात्र मोहगांव उपाध्यक्ष, ऋतुराज नंदे चारभाठा उपाध्यक्ष, प्रमोद त्रिपाठी सचिव बोंदा को चुना गया ।
तत्पश्चात कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश महापात्र चारभाठा , मुरलीधर महापात्रा नवापारा , खिरोद्र त्रिपाठी प्रेतेनडीह , कैलाश महापात्र गिरसा , इंद्रजीत उपाध्याय कनकेवा तथा सलाहकार मंडल में बाबूलाल महापात्र जलगढ़, कुलमणी गिरी रुड़ा, गोवर्धन पाणिग्रही छिंदपाली , लाल बिहारी बंदलीमाल एवं विष्णु दास भंवरपुर को चुना गया।
बैठक में निर्णय किया गया कि सरायपाली, बसना, पिथौरा विकासखंड अंतर्गत गांव गांव में स्थित मंदिरों के पंडित, पुजारी एवं सेवादारों सर्वराकारों को एकत्रित कर एक वृहद समिति बनाकर विस्तृत कार्य योजना के साथ जिला प्रशासन एवं राज्य शासन के समक्ष अपनी मांगों को रखा जाएगा। बैठक में कमल त्रिपाठी गौरटेक सहित 137 पंडित पुजारी सेवादारों की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी श्री राधा कृष्ण मंदिर बरतियाभांठा के करुणाकर उपाध्याय ने दी।
