ओडिया कवि प्रतिभा सत्पथी को मिलेगा गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार…

संबलपुर: प्रसिद्ध ओडिया कवि प्रतिभा सत्पथी को पांच जनवरी को संबलपुर विश्वविद्यालय द्वारा 2023 के लिए गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार संबलपुर विश्वविद्यालय के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सत्पथी 1960 के दशक में ‘शेष जन’ से प्रसिद्ध हुईं थी। उनकी ओडिया रचनाओं का कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है। प्रसिद्ध ओडिया कवि गंगाधर मेहर के नाम पर यह पुरस्कार विश्वविद्यालय द्वारा 1989 में स्थापित किया गया था और हर वर्ष इसके स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया जाता है।

संबलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नृपराज साहू ने बताया कि पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, शॉल और 1,00,000 रुपये की नकद राशि दी जाती है। इससे पहले गुलजार, अली सरदार जाफरी, केदारनाथ ंिसह, अय्यप्पा पणिक्कर, शक्ति चट्टोपाध्याय, के सच्चिदानंदन, दिलीप चित्रे और जयंत महापात्रा सहित प्रमुख हस्तियों को कविता के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *