मेष- व्यापार में नये लोग साथ आ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी रहेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा, पुराना कार्य बनेगा, संतोष मिलेगा.
वृषभ- लेनदेन का मामला सुलझने का आसार है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा,जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी.
मिथुन– अनुभव की कमी से लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे, किये गये प्रयासों में लाभ होगा.
कर्क- साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं, आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी, संपत्ति विवाद का समाधान होगा.
सिंह- युवाओं को कैरियर में बेहतर सफलता मिलेगी, जल्दबाजी में गलती हो सकती है, धार्मिक यात्रा का योग है, अनावश्यक परिश्रम होगा.
कन्या- अच्छे अवसर सामने आयेंगे, अनुशासन की कमी से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मनोनुकूल काम बनेगा.
तुला- पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, यात्रा सुखद रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, लाभ होगा, पर कम.
वृश्चिक- समय पर मदद न मिलने से निराशा होगी, भावुकता में लिये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, समय के अनुरूप कार्य करे, पुराना कार्य बनेगा.
धनु– मित्रों से कहासुनी हो सकती है, सहकर्मी नुकसानपहंुचाने का प्रयास कर सकते हैं,श्रम प्रयास से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, नौकर चाकरों का सहयोग मिलेेगा,
मकर– पारिवारिक योजना में परिवर्तन होगा, आकस्मिक धनलाभ होगा, नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में खर्च होगा.
कुम्भ- प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा,आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.
मीन- लेनदेन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी रखें, प्रियजनों से विवाद को टालें, व्यर्थ व्यय होगा.
व्यापार भविष्य:-
पौष कृष्ण चर्तुदशी को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, मोती, पुखराज, अलसी, उड़द, घी, तिल, गुड़, खांड़, रूई, कपास, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें, भाग्यांक 3725 है.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान और मिलनसार होगा, स्वाभाव में क्रोध का भाव रहेगा, निर्णय लेने में सक्षम रहते हैं, ये किसी के अधिनस्थ काम करना पसंद नहीं करते, इनका भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होता है.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में व्यय और संतान की चिन्ता से कष्ट होगा. मन विचलित रहेगा. वाणी कठोरता और क्रोध में वृद्धि होगी. प्रियजनों के प्रति लगनशीलता रहेगी. कार्य क्षेत्र में प्रगाढ़ता आयेगी. प्रियजनों एवं भाईयों का सहयोग रहेगा. शासन सत्ता के कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रभाव में वृद्धि होगी. अध्ययन में रूचि रहेगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन, मकान आदि का लाभ प्राप्त होगा. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. नवीन कार्यो में रूचि रहेगी. कर्क राशिके व्यक्तियों को व्यापार में लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियोंको स्थिति में समृद्धिशाली उन्नति होगी. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को दूर दराज की यात्रा में लाभ मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
पंचांग:-
रा.मि. 08 संवत् 2081 पौष कृष्ण चर्तुदशी रविवासरे रात 3/38, ज्येष्ठा नक्षत्रे रात 11/27, गण्ड योगे रात 10/17, विष्टि करणे सू.उ. 6/47 सू.अ. 5/13, चन्द्रचार वृश्चिक रात 11/27 से धनु, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
रवि ता. 29 भद्रा 3 बजकर 5 मिनिट दिन तक, सर्वार्थसिद्धि योग 11 बजकर 5 मिनिट रात से रातअंत तक, शिव चतुर्दशी व्रत
साप्ताहिक राशिफल: दिनांक- 29 दिसम्बर-24 से 04 जनवरी 2025 तक
साप्ताहिक ग्रहस्थितिः–
इस सप्ताह सूर्य धनु राशि में, वक्री मंगल कर्क राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, वक्री गुरू वृषभ राशि में, शुक्र कुम्भ राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और चन्द्रमा वृश्चिक धनु मकर और कुम्भ राशि में संचरण करेगा.
ग्रहयोगों का प्रभावः–
इस सप्ताह हिमालय के पूर्वोत्तर भारत और हिमालय में हिम वर्षा के प्रभाव से शीत प्रकोप और बढे़गा, कहीं कहीं छुटपुट वर्षा भी होगी. फसलों को कीट पतंगों से हानि हो सकती है तथा किटाणुआंे से फसल को नुकसान हो सकता है.
पर्व/व्रत/त्यौहार:-
रविवार 29 दिसम्बर को शिव चतुर्दशी व्रत
सोमवार 30 दिसम्बर को स्नानदान श्राद्ध अमावश्या
बुधवार 01 जनवरी को ईस्वी नववर्ष प्रारम्भ
शुक्रवार 03 जनवरी को श्री वैनायक गणेश चतुर्थी व्रत,
मेष– इस सप्ताह सफलता के लिये कड़ी मेहनत करना पडे़गी. नये अवसरों से लोकप्रियता मिलेगी. निजी जीवन तनावमुक्त रहेगा. घर परिवार में सुख मिलेगा. सप्ताहान्त में किसी मांगलिक कार्य अथवा वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे. समाज सेवा के कार्य बनेंगे. परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है.
वृषभ– इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप प्रभावशाली साबित होंगे. कोई नई योजना बनेगी. घरेलू वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा. सामाजिक कार्यो में रूचि बढे़गी. सप्ताह के मध्य किसी से विवाद हो सकता है. मन में उत्साह वृद्धि का योग है. कार्यप्रभावशाली रहेगा.अधिक जल्दबाजी से बचें. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.सही समय पर सही शुरूआत आपको मंजिल तक ले जाने से मददगार सिद्ध होगी.
मिथुन– इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आई अड़चनों का डटकर मुकाबला करेंगे. भविष्य की योजना के प्रति निश्चिंत रहेंगे. व्यवसाय के सिलसिले में दूर दराज की यात्रा संभव है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. सप्ताह के अंत में विचारों में नम्रता आयेगी. पत्नी सुख मिलेगा. मित्रों की मदद से कार्य बनेगा. कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठाऔर अधिकार मिल सकता है. मन में शांति बनी रहेगी.
कर्क– इस सप्ताह उत्साह चरम सीमा पर रहेगा. व्यवसायी वर्ग नई योजनाओं पर विचार करेंगे. व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा.संतान को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. पुराना पैसा मिलेगा. कामकाजी महिलाओं की उन्नति होगी. सप्ताहान्त में कार्यक्षेत्र में चयन करने से अच्छे अवसर मौके मिलेंगे.
सिंह– आपका यह सप्ताह अच्छा रहेगा. भागदौड़ अधिक करना होगी. आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडे़गा. विरोधियों से सहयोग मिलेगा. लेखन क्षमताओं में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है. पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रापर्टी में खर्च होगा. सप्ताहान्त में दूसरों के दिखाये रास्ते में चलने के बजाय अपने विवके से कार्य करना अच्छा रहेगा.
कन्या– इस सप्ताह प्रायः सभी कार्य शांति ढंग से होंगे. पिछली परेशानी से छुटकारा मिलेगा. सांसारिक कार्यो में शांति मिलेगी. व्यापार व्यवसाय में संतोष रहेगा. नौकरी में कार्य की अधिकता रहेगी. नये कार्य के अवसर मिलेंगे. जसिंह जायजाद में खर्च होगा. व्यापारिक योजनाओं को पूरा करने के लिये दबाव बनेगा. नई योजनायें सामने आ सकती हैं.
तुला– इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आप सचेत रहें, वरना हानि या परेशानी हो सकती है. जोखिमदारी कायो में परेशानी होगी. सप्ताह के मध्य आपकी प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा होगी. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. जल्दबाजी में महत्वपूर्ण कागजातों पर हस्ताक्षर न करें. महिला जाति का सहयोग आपको लाभ देगा. छोटी मोटी बातों पर गौर न करें.
वृश्चिक- इस सप्ताह अतिथि आगमन का योग है. मान सम्मान में वृद्धि होगी. घरेलू वातावरण सुखद और आनन्ददायक रहेगा. भाई बहिनों से कार्य बनेंगे. व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा. राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यो में रूचि बढेेगी. लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे, और आप उन्हें पूरा करने का भरपूर प्रयास भी करेंगे.
धनु- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पडे़ेगा. नौकरी में बदलाव या नौकरी के संबंध में निर्णय लेने के पूर्व एक बार पुनः विचार की स्थिति बन सकती है. आमदानी और खर्च दोनों ही बढे़ेंगे. मित्रों के साथ नजदीकी यात्रा का योग है. शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. संतान के संबंध में चिन्ता रह सकती है. फिजूल के कार्यो में समय खर्च न करें. खरीदी का कार्य विशेष रूप से होगा. दोस्तों की सलाह पर ध्यान रखें.
मकर- यह सप्ताह शुभफलकारी और इच्छित कार्यो में सफलताकारक होगा. वाहन का सुख प्राप्त होगा. कुटुम्बीय उलझनें दूर होंगी. दूर गये मित्र के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा. व्यापार में नये उत्साह का वातावरण होगा, जिसका परिणाम दूरगामी होगा. मन में उत्साह बना रहेगा. भौतिक सुख बढ़ेगा. कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो सकती है.
कुम्भ– इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां मिल सकती हैं. कार्य क्षमता में वृद्धि होगी. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मन में हर्ष रहेगा. मान प्रतिष्ठा बढेगी. व्यवसायिक परेशानियों का अन्त होगा. संतान मित्रों का सहयोग मिलेगा. गुमी वस्तु मिलने से खुशी होगी.सप्ताह के अंतिम समय किसी पूज्य व्यक्ति के सहयोग से कोई बड़ा पारिवारिक कार्य बन सकता है.
मीन– इस सप्ताह सामाजिक सक्रियता बढे़गी, दूसरों की सलाह से बिना समझे किसी भी योजना पर आगे न बढ़े. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. परिवार में किसी के बीमार हो जाने पर आप अपने कार्यक्रम एवं यात्रा को स्थगित कर सकते है. बुजुर्गो के कार्यो में विशेष खर्च होगा. जल्दबाजी और अधूरे समाचारों पर लिये गये निर्णय से परेशानी होगी. आय के दूसरे विकल्पों पर विचार होगा.
