शनिवार 28 दिसम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- नई सामाजिक व्यस्ततायें सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास तीव्र होगा, आय से अधिक धन व्यय होगा, नई संपत्ति क्रय पर विचार होगा.

वृषभ- धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यो की ओर मन केद्रित होगा, रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमता का लाभ होगा, भाग्यवर्धक समाचार की प्राप्ति होगी.

मिथुन- राजकीय क्षेत्र में क्रियाशील रहेंगे, प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा, नई सफलता के आसार बढ़ेंगे, मनोरंजक यात्रा संभाव्य.

कर्क- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, व्यर्थ के तनाव मन पर प्रभावी रहेंगे, आय से अधिक धन व्यय होगा, सोचे हुये कार्य में बाधा आयेगी.

सिंह- पुराने कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनायें, खरीदी पर विशेष खर्च होगा, पारिवारिक सुख और शांति रहेगी, व्यापार में लाभ होगा.

कन्या- नई आकांक्षायेें मन को उद्धेलित करेंगी, पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, आर्थिक चिन्ता रहेगी, पारिवारिक पीड़ा होगी. मित्रता उपयोगी रहेगी.

तुला- जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान मिलेगा, शत्रुओं की गतिविधियों पर सतर्कता व नियंत्रण रखें.

वृश्चिक- छोटी सी बात से संबंधों में खटास आ सकती है, खर्च पर नियंत्रण रखें. वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें. कार्यो में सफलता मिलेगी.

धनु- लाभ के अच्छे अवसर सामने आयेंगे, पारिवारिक जबावदारी पूरी होगी, परीक्षा प्रतियोगिता में श्रम करने पर सफलता मिलेगी, अधिक विश्वास पीड़ादायक रहेगा.

मकर- परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भावुकता में निर्णय न लें, व्यवसायिक प्रयास सफल हांेंगे, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा.

कुम्भ- मन धनलाभ की नई युक्तियों की ओर केन्द्रित रहेगा, कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से मतभेद संभव, आलस्य त्याग करें, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा.

मीन- मन पर नियंत्रण रखकर अपने कत्र्तव्यों की ओर ध्यान दें, थोड़ा संयमी व धैर्यवान रहें, नवीन कार्य बनेगा, खानपान पर संयम रखें.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, एवं मिलनसार होगा, अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा, सेवा की भावना इनमें अधिक होगी, इनका सादा और आदर्शवादी जीवन रहता है, माता पिता का आदर करते हैं.

व्यापार भविष्य:-
पौष कृष्ण त्रयोदशी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, कपास के भाव में नरमी का रूख रहेगा, गुड़, खांड़, में समता रहेगी, गेहॅू, जौ, चना, मं मंदी रहेगी, जूटपाट बारदाना, के भाव में उठाव रहेगा, भाग्यांक 2614 है.

पंचांग:-
रा.मि. 07 संवत् 2081 पौष कृष्ण त्रयोदशी शनिवासरे रात 2/43, अनुराधा नक्षत्रे रात 9/55, शूल योगे रात 10/42, गर करणे सू.उ. 6/47 सू.अ. 5/13, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- शनि प्रदोष व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा से कष्ट, व्यर्थ वाद विवाद होगा. भोग विलास में धन व्यय होगा. मतभेद में वृद्धि होगी. धन संकट का सामना करना पडे़गा. वर्ष के मध्य में स्थाई लाभ का योग है. पारिवारिक चिन्तायें कम होंगी. कार्य में थकान महसूस होगी. सफलता के योग है. वर्ष के अन्त में व्यापार व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष परास्त होगा. आर्थिक दशा में सुधार होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंकी आर्थिक दशा में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी. अत्याधिक परिश्रम से कार्य मेंसफलता मिलेगी. कर्क राशि के व्यक्तियोंको परिश्रम व व्यस्तता रहेगी. आत्म विश्वास मेंवृद्धि होगी. सिंह राशि केव्यक्तियों को मनोरंजक स्थल की सैर होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष पर संकट का सामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट होगा, विवाद से बचना चाहिये. भोग विलास में धन व्यय होगा. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को व्यापार से लाभ प्राप्त होगा.

व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
शनि ता. 28 भद्रा 2 बजकर 3 मिनिट 7 रात से प्रारम्भ, प्रदोष व्रत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *