हेमंत सोरेन के शासन में असुरक्षित महसूस कर रहीं झारखंड की महिलाएं : पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधू और पहली बार विधायक बनीं भाजपा नेता पूर्णिमा साहू ने दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन में अपराधियों के बढ.ते मनोबल के कारण राज्य की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. साहू इस साल के चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य अजय कुमार को 42,000 से अधिक मतों से हराकर राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई थीं. दास 1995 से पांच बार इस सीट पर काबिज रहे.

साहू ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ”महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, क्योंकि सोरेन सरकार के शासन में अपराधियों के बढ.ते मनोबल के कारण उनमें भय का माहौल है.” उन्होंने दावा किया कि झारखंड में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. साहू ने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है. साहू ने दावा किया कि ‘मंईयां’ सम्मान योजना के तहत महिलाओं को झामुमो नीत सरकार द्वारा दिए गए 2,500 रुपये अभी तक लाभार्थियों के खातों में जमा नहीं किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *