गुरूवार 26 दिसम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष– उच्च अध्ययन पर विचार होगा. संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी. प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद मिलेगी. लाभ होगा.

वृषभ– नया घर या दुकान खरीदने का मन बन सकता है. निजी कार्योें पर तुरन्त निर्ण लें. परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है. प्रिय सूचना मिलेगी.

मिथुन– बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. परिश्रम एवं लगन से कार्य करें. सफलता मिलेगी.

कर्क- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी. नई जिम्मेदारी आने से परेशान हो सकते हैं. रूके धन की वसूली होगी. अपने कार्यो का गुप्त रखें.

सिंह- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्य कुशलता का विकास होगा. निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी. कियेगये प्रयास सफल होंगे.

कन्या- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है. व्यापार में अधिक जोखिम न उठायें. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढे़गी. लाभ होगा.

तुला- आकस्मिक यात्रा करना पड़ सकती है. नवीन कार्य प्रारंभ होगा. शारीरिक शिथिलता रहेगी. अविवाहित को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है.

वृश्चिक- भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. उच्चाधिकारियों एवं प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल, संपर्क बढे्गा. वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें.

धनु- मेहमानों के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है. किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी. मांगलिक कार्य बनेंगे. खर्च अधिक होगा. परिश्रम की अधिकता रहेगी.

मकर- आवेश में आकर कोई भी कार्य न करें. उत्खनन के कार्यो में लाभ होगा. जसिंह जायजाद से संबंधित विवाद हो सकता है. हितचिंतक की सलाह लें.

कुम्भ- घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा. आर्थिक विकास हो सकता है. सम्मान मिलेगा. गलत बदलाव से बचें.

मीन- वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका का आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आर्थिक हानि होगी. भूमि भवन संबंधी मामलों में विवाद होगा. भावुकता पर नियंत्रण रखें. शारीरिक कष्ट होगा. शिक्षा में अरूचि रहेगी. वर्ष के मध्य में सामाजिक स्थिति में सुधार होगा. आय में वृद्धि होगी. राजनैतिक क्षेत्र में लाभ होगा. वर्ष के अन्त में निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी. कर्मचारियों के सहयोग से आंशिक सफलता लाभ के योग है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के सामाजिक कार्यो और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यकितयों को राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में अरूचि रहेगी. व्यवधान पैदा हो सकता है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के पूर्व निर्धारित कार्योमें सफलता मिलेगी. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्योमें खर्च करना होगा.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर हष्टपुष्ट और प्रसन्नचित्त रहेगा. स्वाभिमानी ओर कुशाग्र होगी. समाज में इनकी अच्छी प्रतिष्ठा रहेगी. साहसपूर्ण कार्यो में रूचि रहेगी. माता पिता का भक्त होगा. धार्मिक भावना सीमित रहेगी.

व्यापार-भविष्य:-
पौष कृष्ण एकादशी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना चांदी के भाव में 40 रूपये तक की तेजी होने की संभावना है. तांबा, सूत, उॅनी वस्त्र में कुछ मंदी की संभावना है. गुड़ खां़ड, शक्कर में स्थिति ठीक रहेगी. वायदा विचार आज दिन पिछले सप्ताह के बने भाव घटें, उसी में स्थिति सुधरेगी. भाग्यांक 9254 है.

व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
गुरू ता. 26 सफला एकादशी व्रत

पंचांग:-
रा.मि. 05 संवत् 2081 पौष कृष्ण एकादशी गुरूवासरे रात 11/36, स्वाती नक्षत्रे शाम 5/41, सुकर्मा योगे रात 10/32, वव करणे सू.उ. 6/47 सू.अ. 5/13, चन्द्रचार तुला, पर्व- सफला एकादशी व्रत, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *