रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी अगले साल 2025 में 100 साल पूरे हो रहे हैं। इस शताब्दी वर्ष के मौके पर देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के चलते छत्? तीसगढ़ में भी कार्यक्रम होगा। जहां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 5 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जहां वे रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरा भागवत 27 से 31 दिसंबर तक राजधानी में मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ दौरे पर मोहन भागवत अलग-अलग सत्र लेंगे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही संगठन विस्तार और मजबूत करने के लिए भी मंथन होगा। शताब्दी वर्ष में आरएसएस ने पंच परिवर्तन पर फोकस करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में आरएसएस (ऋस्स्) के संगठनात्मक विषयों और शताब्दी वर्ष पर आयोजन होंगे। इसी के साथ ही कार्यक्रमों, संगठन के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शताब्दी वर्ष को लेकर चर्चा करेंगे सरसंघचालक की इन बैठकों में काम के विस्तार और कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष चर्चा होगी।
